गोपेश्वर, चमोली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य रोड शो

गोपेश्वर। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के गोपेश्वर आगमन पर पूरे नगर में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला। बस अड्डे से पुलिस लाइन मैदान तक आयोजित रोड शो में हजारों की संख्या में लोग मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए उमड़ पड़े। मार्ग के दोनों ओर खड़े लोगों ने पुष्पवर्षा, जयघोष और पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।रोड शो में मातृशक्ति, युवा, बुजुर्ग, स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। अनेक स्थानों पर लोगों ने मुख्यमंत्री का स्वागत कर उनसे संवाद भी किया।read more:https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री से मुलाकात कर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान की सराहना की। लोगों ने कहा कि सरकार पहली बार स्वयं जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित कर रही है, जिससे शासन के प्रति आमजन का विश्वास और अधिक मजबूत हुआ है।मुख्यमंत्री का यह रोड शो जनसमर्थन, जनविश्वास और प्रदेश सरकार के प्रति लोगों के बढ़ते भरोसे का सशक्त प्रतीक बनकर सामने आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *