चरनियाकोट में श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर ट्रस्ट का भव्य लोकार्पण, प्रमाणपत्र का भी हुआ विमोचन

बहराइच (पयागपुर)। विकासखंड पयागपुर क्षेत्र के चरनियाकोट गांव में शनिवार को एक भव्य धार्मिक एवं सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने मुख्य अतिथि के रूप में श्री संकट मोचन हनुमान मंदिर पब्लिक धार्मिक ट्रस्ट का विधिवत लोकार्पण किया तथा ट्रस्ट के प्रमाणपत्र का भी विमोचन किया।कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजन-अर्चन के साथ हुआ। इसके पश्चात विधायक ने फीता काटकर ट्रस्ट का उद्घाटन किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के धार्मिक एवं सामाजिक संस्थान समाज में सकारात्मक ऊर्जा, आपसी एकता और संस्कारों को सुदृढ़ करते हैं, साथ ही जनकल्याण के कार्यों को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाते हैं।इस अवसर पर ट्रस्ट के अध्यक्ष सुरेश कुमार गुप्ता, मुख्य प्रबंधक बृजमोहन और सदस्य विपिन कुमार कसौधन ने मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम में विनोद कुमार शुक्ला, सुनील कुमार त्रिपाठी, दिहालदास मिश्रा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय और उत्साहपूर्ण बना रहा।ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बताया कि मंदिर के माध्यम से धार्मिक अनुष्ठान, समाज सेवा और जनहित के विभिन्न कार्य निरंतर संचालित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में मनोज कुमार गुप्ता (कानूनी सलाहकार) ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया, जबकि मंच संचालन दिलीप कुमार गुप्ता ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *