रामगंज में भव्य होली मिलन व शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

पहल टुडे, जिला ब्यूरो – रवि प्रकाश द्विवेदी 
रामगंज/अमेठी। भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, रामगंज के तत्वावधान में होली मिलन एवं महिला प्रकोष्ठ “टीम नारी शक्ति” तथा युवा संगठन का शपथ ग्रहण समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।मुख्य अतिथि प्रदेश महामंत्री रविंद्र त्रिपाठी व विशिष्ट अतिथि जिला अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ कंचन गुप्ता ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाकर मनोनयन पत्र प्रदान किए। अध्यक्षता डॉ. रामकरण मौर्य व संचालन महामंत्री रामसेवक विश्वकर्मा ने किया।वक्ताओं ने कहा कि महिलाओं व युवाओं की भागीदारी से संगठन और सशक्त होगा। जिला उपाध्यक्ष दीपक अग्रहरि ने सभी का आभार व्यक्त किया।अंत में होली मिलन के तहत एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर कोषाध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल, संतोष गुप्ता, अरविंद साहू, रामसेवक विश्वकर्मा, महेश तिवारी, संतोष गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *