ललितपुर -भारतीय जनता पार्टी का ललितपुर विधानसभा का बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आज बाबू कल्याण सिंह संभागार में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पं हरिश्चंद्र रावत ने की और संचालन कार्यक्रम के विधानसभा संयोजक बलराम सिंह लोधी ने किया। सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं एम एल सी पं प्रांशु दत्त द्विवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की रुपरेखा रखते हुए जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत ने ललितपुर विधानसभा के बूथ अध्यक्षों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी के उच्च नेतृत्व के निर्देश पर चल रहे कार्यक्रम के अन्तर्गत आपको डिजीटल लर्निंग प्रोग्राम कराना है । इसके लिए हमें अपने जिम्मेदार पदाधिकारियों से आग्रह करना है कि वे अधिक से अधिक समय दें और प्रोग्राम को सफल बनाने में सहयोग करें। इसके अलावा बूथ अध्यक्ष अपनी वारह लोगों की कमेटी और आठ सक्रिय कार्यकर्ताओं की टोली के साथ छब्बीस तारीख तक डिजीटल लर्निंग प्रोग्राम सफल कराने का प्रयास करें ताकि हमारे जिला का नाम प्रदेश में प्रथम स्थान पर आये। उन्होंने बूथ अध्यक्षों से लगातार जिला और मण्डल के कार्यकर्ताओं से सम्पर्क रखने का आग्रह किया।सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड ने कहा कि हमारा कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की धुरी होता है जो संगठन को मजबूती और विशालता प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि हम लोग उस पार्टी के कार्यकर्ता हैं जो विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि हमारा संकल्प जो दो हजार सैंतालीस तक विकसित भारत बनाने का है उसके लिए हमारे बूथ से ही हमें सुझाव के साथ भविष्य में विकास कार्यों के होने के लिए कृत संकल्पित होना है और जिसमें सड़क को मजरों तक जोड़ना, प्रत्येक पांच कि मी के बीच विद्यालय,जलजीवन मिशन के तहत हर घर में शुद्ध जल पहुंचाने का है । उन्होंने बूथ अध्यक्षों से आव्हान किया कि वे विकास के लिए अपने भी प्रस्ताव दें उनके कार्य प्राथमिकता से करवाये जाने का प्रयास किया जायेगा। उन्होंने बूथ कमेटी से आव्हान किया कि वे उनके क्षेत्र में होने बाले विकास कार्यों के बारे में भी प्रचार प्रसार करें।read more:https://khabarentertainment.in/relief-rain-falls-from-the-sky-in-bhadohi-the-carpet-city/ उन्होंने कहा कि जो काम आपको सोंपा गया है वह जरुर निपटाना चाहिए एवं मन की बात कार्यक्रम बूथ कमेटी और उस बूथ में रहने बाले प्रमुख लोगों के साथ मिलकर जरुर सुनना चाहिए।अन्त में मुख्य अतिथि पूर्व युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं एम एल सी प्रांशु दत्त द्विवेदी ने बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम बूथ संरचना को सम्बोधित करते हुए रखा गया है। बूथ अध्यक्षों को अपनी बूथ संरचना में सबसे पहले यह देखना होगा कि हमारी कमेटी कितनी सक्रिय हैं और यदि कहीं कोई दिक्कत है तो उसे दूर कर सक्रिय करने का प्रयास करना चाहिए।इसके बाद हमें आसपास रहने वाले ऐसे लोगों से भी सम्पर्क करना होगा जो विचारधारा के क्रम में हम से कम जुड़े हैं और उन्हें पूर्णतया जोड़ने का प्रयास करना चाहिए । उन्होंने कहा कि वर्तमान में हमारे राष्ट्रीय नेताओं को टुकड़े-टुकड़े गैंग एवं कुछ विपक्षी दल घेरने का प्रयास कर रहे हैं ।यह सब विकास शील देशों के प्रति विकसित देशों का कुत्सित प्रयास है । चूंकि भारत तेजी से विकास कर रहा है इसलिए कुछ विकसित देश इस षड़यंत्र में लगे हैं और इस षड़यंत्र को लेकर हमारे कार्यकर्ताओं को सजग रहने की आवश्यकता है और हमें आमजन में इस षड़यंत्र की जानकारी देने का प्रयास करना चाहिए। हमारी सरकार ईमानदारी से सब काम करने का प्रयास कर रही है आज हमारी सरकार में योग्य लोगों को घर चल कर नौकरी मिल रही है । उन्होंने कार्यकर्ताओं से विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए जुट कर पार्टी को मजबूती प्रदान करने हेतु प्रयास करने का आग्रह किया।अन्त में जिला महामंत्री हरीराम सिंह लोधी ने आभार व्यक्त करते कहा कि इतनी उमस में इतनी बड़ी संख्या में बूथ अध्यक्षों को बूथ सम्मेलन में पधारने को लेकर मैं आप सब का आभार व्यक्त करता हूं और धन्यवाद प्रेषित करता हूं।इस अवसर पर जिला अध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत,सदर विधायक रामरतन कुशवाहा एड, विधानसभा संयोजक बलराम सिंह लोधी, जिला महामंत्री हरीराम सिंह लोधी,डी एल पी जिला प्रमुख ध्रुव सिंह सिसौदिया, जिला उपाध्यक्ष रमेश कुशवाहा नझाई, रुचिका बुन्देला,सहकारी बैंक उपाध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा,जिला मीडिया प्रभारी देवेन्द्र गुरु,बरिष्ठ नेता गन्धर्व सिंह लोधी बाबू जी मण्डल अध्यक्ष गण नीरज पटैरिया,भगत सिंह राठौर,देशपत कुशवाहा, कृपाल सिंह लोधी,देवी सिंह बुंदेला, सोबरन सिंह लोधी, मनविंदर कौर ,रुपेश साहू, विक्रांत रावत, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष नीतेश संज्ञा, जगभान सिंह लोधी ,बद्री प्रसाद दुबे,सुधान्शु शर्मा,दीपक मिश्रा,के के साहू, रामेश्वर पाल, हरिओम कुशवाहा, प्रमोद नायक,अमरेश लोधी,सुदामा दुबे,अमरेश लोधी,अवधेश बबेले,विपेन्द्र प्रकाश कोंते, संजय अहिरवार, विवेक दरौनिया,सूरज पटैल, जनमेजय लोधी,पवन राजा, जितेन्द्र रिछारिया, जयप्रकाश नायक, प्रदीप साहू, कृष्ण पाल सिंह, रोहित गुप्ता, महेंद्र प्रताप सिंह, धनीराम कुशवाहा, कैलाश चौवे, रामलाल, योगेश नायक, रघुवीर,मानसिंह,सोनसिह, राजकमल, मनोज चौबे , देवेन्द्र सिंह, मनोज यादव, मनोज चौबे, सन्तोष हैं, विजय राजपूत, केहर सिंह यादव ,आदि उपस्थित रहे।