पश्चिम बंगाल में सरकार भाजपा कार्यकर्ताओं के बलिदान का परिणाम – प्रमोद वर्मा

गाजीपुर स्थानीय जखनियां। पश्चिम बंगाल में सुभेंदु अधिकारी के शपथ लेते ही भाजपा सरकार बनने के बाद ही पार्टी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गयी, पूरे देश मे भाजपा कार्यकर्ता जश्न में डूब गए। उक्त अवसर पर भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अब भाजपा के नेतृत्व में नए युग की शुरुआत होगी। बंगाल अब भय भ्रष्टाचार से मुक्त होगा, तुष्टिकरण बन्द होगी, चहुँओर विकास होगा। यह सब नरेंद्र मोदी के द्वारा आम जनमानस के लिए किये गए कार्यो का परिणाम है। मोदी भारत के लोगो के दिलों में राज करते हैं। गुजरात से आसाम तक, कश्मीर से कन्याकुमारी तक सबसे लोकप्रिय एक ही नाम है नरेन्द्र मोदी जिनका जलवा भारत मे ही नही पूरे विश्व मे कायम है। आज जब बंगाल में शुभेंदु अधिकारी ने भाजपा के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली, तब पीएम नरेन्द्र मोदी ने सबसे पहले डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का स्मरण किया और उनकी भूमि पर उनके सपनों का बंगाल बनाने का संकल्प लिया।read more:https://pahaltoday.com/tractor-and-bike-along-with-stolen-trolley-recovered-two-vicious-thieves-arrested/
इसी संकल्प की कड़ी में पीएम मोदी ने शपथ समारोह में श्री माखनलाल सरकार जी से भेंट कर उनका आशीर्वाद लिया, जिन्होंने डॉ. मुखर्जी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया, जम्मू-कश्मीर में उनके साथ गिरफ्तार हुए और जीवन भर बंगाल में पार्टी की जड़ें मजबूत करते रहे। यह क्षण केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं था, बल्कि उन अनगिनत समर्पित कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि थी, जिन्होंने अपने जीवन का हर क्षण इस विचार के लिए समर्पित कर दिया। राजनीति में पद बड़ा हो सकता है, लेकिन संस्कार उससे भी बड़े होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बार फिर से स्पष्ट संदेश दिया “सम्मान ही सबसे बड़ी शक्ति है।” वर्मा ने कहा पश्चिम बंगाल की भाजपा सरकार अनगिनत भाजपा कार्यकर्ताओं के बलिदान व अथक प्रयास का परिणाम है जो सार्थक हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *