गाजीपुर को 692 करोड़ की 268 विकास परियोजनाओं की सौगात, मुख्यमंत्री योगी ने विकास और सुशासन का दिया संदेश

गाजीपुर मोहम्मदाबाद । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को गाजीपुर के एक दिवसीय दौरे के दौरान जनपद को 692 करोड़ रुपये लागत की 268 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। मोहम्मदाबाद के नवीन मंडी स्थल पर आयोजित विशाल जनसभा में मुख्यमंत्री ने विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया और कहा कि इन योजनाओं से गाजीपुर, जखनियां, मोहम्मदाबाद, सैदपुर, जमानियां, जहूराबाद तथा जंगीपुर विधानसभा क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।मुख्यमंत्री ने विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र, प्रमाण पत्र तथा सांकेतिक चेक वितरित किए। मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना के तहत लैपटॉप, कन्या सुमंगला योजना, मुख्यमंत्री कैशलेस योजना, प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना, लखपति दीदी योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण एवं शहरी), मुख्यमंत्री कृषक दुर्घटना बीमा योजना, अचल अवशेष प्रबंधन योजना तथा स्वच्छ भारत मिशन सहित अनेक योजनाओं के लाभार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र प्राप्त कर लाभार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे।
कार्यक्रम स्थल पर मुख्यमंत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकास प्रदर्शनी का अवलोकन किया। उन्होंने गर्भवती महिलाओं की गोदभराई तथा नवजात शिशुओं का अन्नप्राशन संस्कार भी कराया।read more:https://khabarentertainment.in/cunning-man-arrested-for-pressuring-woman-into-marriage-through-blackmail/विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गाजीपुर को वीरों, संतों और राष्ट्रभक्तों की धरती बताते हुए कहा कि प्रदेश सरकार जनपद के समग्र विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि बेहतर सड़क संपर्क, मेडिकल कॉलेज, पूर्वांचल एक्सप्रेसवे और अन्य आधारभूत सुविधाओं ने गाजीपुर को नई पहचान दिलाई है तथा भविष्य में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे को चंदौली, वाराणसी होते हुए शक्तिनगर तक जोड़ने की दिशा में भी कार्य किया जाएगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार युवाओं, किसानों, महिलाओं और गरीबों के सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, ओडीओपी, पीएम विश्वकर्मा योजना, मिशन रोजगार, मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान तथा अन्य योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश में पारदर्शी व्यवस्था के माध्यम से लाखों युवाओं को बिना सिफारिश और बिना घूस के सरकारी नौकरी मिली है।मुख्यमंत्री ने गाजीपुर की सैन्य परंपरा का उल्लेख करते हुए वीर अब्दुल हमीद, गहमर के सैनिकों तथा स्वतंत्रता संग्राम के रणबांकुरों को नमन किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रनायकों का सम्मान ही राष्ट्र को आगे बढ़ाता है और सरकार इसी भावना के साथ कार्य कर रही है।
जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए जनता से विकास, सुशासन और सुरक्षा के लिए डबल इंजन सरकार के साथ जुड़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत, विकसित उत्तर प्रदेश और विकसित गाजीपुर के निर्माण में युवाओं, किसानों, महिलाओं और व्यापारियों की सहभागिता सबसे महत्वपूर्ण है।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर, राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल, विधायक बेदीराम, विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह ‘चंचल’, जिला पंचायत प्रशासक सपना सिंह, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश राय, पूर्व सांसद राधेमोहन सिंह, पूर्व विधायक सुनीता सिंह सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।गुरु पूर्णिमा पर उमड़ा आस्था का सैलाबमुख्यमंत्री के कार्यक्रम के समानांतर जनपद में गुरु पूर्णिमा के अवसर पर तुलसीपुर स्थित त्रिकालदर्शी अंतर्यामी शिव पूजन बाबा के आश्रम में भी श्रद्धालुओं का अभूतपूर्व जनसैलाब उमड़ा। हजारों श्रद्धालुओं ने गुरु पूजन, आशीर्वाद और धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेकर आस्था एवं श्रद्धा का परिचय दिया। जनपद में एक ओर विकास की नई सौगात मिली तो दूसरी ओर गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर आध्यात्मिक आस्था का भी विराट स्वरूप देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *