गाजीपुर पुलिस की नई पहल: अब हर शिकायत पर रसीद, 48 घंटे में निस्तारण का दावा

गाजीपुर,  जनपद गाजीपुर में आम नागरिकों की शिकायतों के त्वरित और पारदर्शी निस्तारण के लिए पुलिस प्रशासन ने एक नई व्यवस्था लागू करने का निर्णय लिया है। पुलिस अधीक्षक डॉ ईरज राजा गाजीपुर के निर्देश पर यह पहल 1 मई 2026 से प्रभावी होगी, जिसका उद्देश्य जनसुनवाई प्रक्रिया को अधिक सरल, जवाबदेह और प्रभावी बनाना है।read more:https://pahaltoday.com/increase-in-honorarium-of-shikshamitras-and-instructors-budget-released/
इस नई व्यवस्था के तहत अब हर शिकायतकर्ता को आवेदन जमा करते समय पावती रसीद दी जाएगी। इस रसीद में जांच अधिकारी का नाम और मोबाइल नंबर अंकित रहेगा, जिससे आवेदक सीधे अपनी शिकायत की प्रगति की जानकारी प्राप्त कर सकेगा।  पुलिस प्रशासन ने दावा किया है कि प्रत्येक शिकायत का अधिकतम 48 घंटे (दो दिवस) के भीतर गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाएगा। इसके अलावा, सभी शिकायतों को थाना स्तर पर ऑनलाइन दर्ज किया जाएगा, ताकि कार्यवाही का पूरा रिकॉर्ड सुरक्षित और पारदर्शी बना रहे।  जनसुनवाई को और प्रभावी बनाने के लिए हर थाने पर 24 घंटे एक उपनिरीक्षक के साथ एक पुरुष और एक महिला आरक्षी की ड्यूटी लगाई जाएगी। साथ ही, शिकायतों के निस्तारण के बाद उच्चाधिकारियों द्वारा आवेदकों से फीडबैक भी लिया जाएगा, जिससे व्यवस्था की निगरानी और सुधार संभव हो सके।  यदि किसी थाना या चौकी पर किसी नागरिक की शिकायत दर्ज नहीं की जाती है, तो वह संबंधित क्षेत्राधिकारी, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर/ग्रामीण) या प्रभारी जन शिकायत के मोबाइल नंबर 7839864009 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है। इस पहल को पुलिस प्रशासन की ओर से जनता और पुलिस के बीच विश्वास बढ़ाने तथा जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *