मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत गाजीपुर पुलिस का सघन अभियान, बाजारों व संवेदनशील स्थलों पर पैदल गश्त कर महिलाओं को किया जागरूक

गाजीपुर।उत्तर प्रदेश शासन के निर्देशानुसार महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज 5.0 (द्वितीय चरण)” के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में पुलिस प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर जागरूकता एवं सुरक्षा अभियान संचालित किया गया।अभियान के क्रम में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों के प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों तथा संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त की गई। इस दौरान आमजन, विशेषकर महिलाओं एवं युवतियों को सुरक्षा के प्रति जागरूक करते हुए उन्हें हेल्पलाइन नंबरों एवं सुरक्षा संबंधी उपायों की जानकारी दी गई।read more: https://worldtrustednews.in/panchkalyanak-mahotsav-will-be-held-with-divinity-and-grandeur-in-1008-atishay-kshetra-papaura-ji/ पुलिस कर्मियों ने लोगों से संवाद स्थापित कर उन्हें निडर होकर किसी भी प्रकार की समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को देने के लिए प्रेरित किया।वहीं, एंटी रोमियो टीम द्वारा भी पूरे जनपद में सक्रियता दिखाते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग एवं भ्रमण किया गया। टीम ने संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखते हुए शोहदों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की, जिससे सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया कि मिशन शक्ति अभियान के तहत इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी, ताकि महिलाओं को सुरक्षित एवं सम्मानजनक वातावरण उपलब्ध कराया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *