सरेनी-लालगंज क्षेत्र में गैस सिलेंडर की किल्लत, सुबह 7 बजे से लग रही लंबी कतारें

सरेनी/लालगंज (रायबरेली)। क्षेत्र में इन दिनों घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गैस एजेंसियों पर सुबह 7 बजे से ही लोगों की लंबी-लंबी कतारें लग जाती हैं, लेकिन घंटों इंतजार करने के बाद भी कई उपभोक्ताओं को निराश होकर खाली हाथ घर लौटना पड़ रहा है।स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कई दिनों से गैस की आपूर्ति नियमित नहीं हो पा रही है। स्थिति यह है कि लोग लगातार दो से तीन दिन तक एजेंसी के बाहर लाइन में लगने के बाद भी गैस सिलेंडर नहीं प्राप्त कर पा रहे हैं। इससे खासकर ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।गैस सिलेंडर की कमी के साथ-साथ उपभोक्ताओं को गैस बुकिंग कराने में भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।reaqd more:https://khabarentertainment.in/journalist-reena-slathia-honoured-by-judicial-council-on-international-womens-day/ कई उपभोक्ताओं का कहना है कि गैस बुकिंग के दौरान डीसीए (DCA) नंबर नहीं आ रहा है, जिससे बुकिंग प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही है। कुछ लोगों ने बताया कि कई बार कोशिश करने के बावजूद गैस बुक नहीं हो रही, जिससे उनकी समस्या और बढ़ गई है।ग्रामीणों का कहना है कि घरों में खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर बेहद जरूरी है, लेकिन समय पर गैस न मिलने के कारण उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था करनी पड़ रही है। महिलाओं को सबसे ज्यादा दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है, क्योंकि उन्हें खाना बनाने के लिए लकड़ी या अन्य साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।स्थानीय उपभोक्ताओं ने संबंधित विभाग और प्रशासन से मांग की है कि गैस सिलेंडर की आपूर्ति नियमित कराई जाए और बुकिंग से जुड़ी तकनीकी समस्याओं को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए, ताकि आम लोगों को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *