दिव्यांग कैम्प में निःशुल्क भोजन व्यवस्था का संपन्न हुआ आयोजन

हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात बृहस्पतिवार को भारतीय नव वर्ष एवं नवरात्रि के प्रथम दिन कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी माती कानपुर देहात में आयोजित होने वाले दिव्यांग कैम्प में आये हुए दिव्यांगजनों हेतु स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियो की ओर से निःशुल्क भोजन व्यवस्था का आयोजन किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ ए .के सिंह के दिशा निर्देशन पर बृहस्पतिवार को अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ एस. एल .वर्मा एवं रत्नेश बाजपेई के द्वारा पौष्टिक मखाना खीर का वितरण करके उपरोक्त पुनीत कार्य का शुभारंभ किया गया।कार्यालय में कार्यरत संचालन/आयोजन कर्ता रत्नेश बाजपेयी एवं विजय मिश्रा तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारियो के कुशल संचालन से माह के प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को होने वाले दिव्यांग कैम्प में दिव्यांग जनों को निशुल्क भोजन व्यवस्था/स्वल्पाहार की जा रही है।बृहस्पतिवार को संपन्न हुए उपरोक्त आयोजन में श्री रत्नेश बाजपेई जी कार्यालय मुख्य चिकित्सा अधिकारी के द्वारा समस्त सामग्री प्रदान कर विशेष सहयोग किया गया। एवं इस दौरान विजय मिश्रा, लाल जी, विशाल कुशवाहा, ब्रजेश पांडेय एवं अशोक कुशवाहा ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *