जमानियां से चार जायरीन हज के लिए रवाना, नम आंखों से दी गई भावभीनी विदाई

गाजीपुर जमानियां । स्थानीय रेलवे स्टेशन से शुक्रवार की शाम आस्था और भावनाओं से भरा नज़ारा देखने को मिला, जब चार जायरीन हज यात्रा के लिए रवाना हुए। परिजनों और शुभचिंतकों ने नम आंखों के साथ उन्हें विदाई दी।read more:https://worldtrustednews.in/public-awareness-is-essential-for-cancer-prevention-vice-president/हज पर जाने वालों में नई बस्ती निवासी नसीमुन निशा पत्नी नूर मोहम्मद राईन समेत कुल चार लोग शामिल रहे। सभी जायरीन जमानियां रेलवे स्टेशन से फरक्का एक्सप्रेस के जरिए लखनऊ के लिए रवाना हुए, जहां से वे एयरपोर्ट के माध्यम से सऊदी अरब के लिए उड़ान भरेंगे। फूल-मालाओं के साथ दी गई विदाई इस मौके पर एडवोकेट मोहम्मद इमरान नियाजी सहित कई गणमान्य लोगों ने जायरीनों को फूल-मालाएं पहनाकर विदा किया। उन्होंने कहा कि हज यात्रा जीवन का एक खास और मुकद्दस अवसर होता है, जिसे हर मुस्लिम शख्स हासिल करने की ख्वाहिश रखता है। हज हाउस में मुकम्मल इंतजाम बताया गया कि लखनऊ स्थित हज हाउस में जायरीनों के लिए सभी जरूरी इंतजाम किए गए हैं। जमानियां से यह पहला काफिला है, जो हज की सआदत हासिल करने के लिए रवाना हुआ है। गंगा-जमुनी तहजीब की दिखी मिसाल विदाई के दौरान न सिर्फ मुस्लिम समुदाय, बल्कि हिन्दू समाज के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर जायरीनों की सलामती और कामयाब हज की दुआ की।  सैकड़ों की संख्या में पहुंचे लोग इस अवसर पर नेसार खान वारसी, माहिर कमाल अंसारी, सलीम मंसूरी, वकील राईन, सद्दाम राईन, पंकज निगम, राजू होदा समेत सैकड़ों लोग स्टेशन पर मौजूद रहे और जायरीनों को शुभकामनाएं दीं। हज यात्रा पर रवाना होते वक्त स्टेशन परिसर में भावुक माहौल रहा, जहां अपनों से बिछड़ने का ग़म और इबादत के इस मुकद्दस सफर की खुशी साफ झलक रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *