पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने वर्तमान सरकार के साथ चुनाव आयोग पर साधा निशाना 

पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात पूर्व सीएम/ सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव का  कानपुर देहात आने पर सरकार पर जमकर हमलावर नजर आए सपा सुप्रीमो। चुनाव आयोग को भी घेरते दिखाई दिए पूर्व सीएम। यूपी के पूर्व सीएम और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को एक दिवसीय दौरे पर जनपद कानपुर देहात में रहे। इस दौरान उन्होंने अकबरपुर क्षेत्र के बारा स्थित एक निजी गेस्ट हाउस में एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर वर और वधु को आशीर्वाद दिया। साथ ही पत्रकारों से वार्ता कर जमकर सरकार पर हमला बोला। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि मैं यह देख सकता हूँ जो जोश और उत्साह दिख रहा है ये बता रहा है कि जनता बदलाव चाहती है बदलाव के साथ-साथ बुरे दिन जाने वाले हैं यह जो बुरे दिन है महंगाई के, बुरे दिन बेरोजगारी के, बुरे दिन अपमान के, बुरे दिन एक दूसरे के बीच नफरत फैलाने के यह बुरे दिन जाने वाले हैं और समाजवादी पार्टी की सरकार विकास के रास्ते में लाने वाली सरकार लाना चाहती हैं। मैं भरोसा दिलाना चाहता हूं यहां की जनता को भविष्य में सरकार और रोजगार नौकरी के साथ-साथ खुशहाली की तरफ ले जाने का काम हम लोग करेंगे। सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने गैस की किल्लत के बहाने सरकार को घेरते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने हमारी विदेश नीति चौपट कर दी है एक बार तो यह लग रहा था कि भारत विश्व गुरु होगा लेकिन इधर देख रहे हैं कि पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संबंधों को अपनी फॉरेन पॉलिसी को मजबूत कर रहा है वहीं भारत अपना विदेश नीति में कमजोर दिखाई दे रहा है जो विश्व गुरु बनने का सपना था वह भारत ने आखिर मौका चूक गए है।read more:https://pahaltoday.com/the-consumer-commission-settled-the-matter-by-giving-a-cheque-of-rs-55040/ अगर यह युद्ध रोकने में भारत कामयाब हो जाता तो आज भारत का स्थान विश्व गुरु में माना जाता और रखा जाता लेकिन हर चीज आज महंगी हो रही है एलपीजी नहीं यह लापता गैस है। सिलेंडर सिलेंडर का जब आप वजन लगे तो यह कम निकलेगा। जैसे खाद वाली की बोरी में चोरी वैसे लाल वाले सिलेंडर में भी चोरी हो रही है। भ्रष्टाचार बड़ा है, बेईमानी बढ़ी है और किसानों की आय दोगुनी करने का इनका वादा, वादा नहीं रहा है धोखा दिया है। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि अभी कुछ दिन पहले कोडीन भाई आए थे कालीन भाई के बाद, सबसे पहले आए थे कालीन भाई फिर आए कोडीन भाई अब सुनने में आया है कि किडनी भाई। लगता तो यह कि इस बार कोई ओटीटी पर सीरीज बनेगी पहले बनी कालीन भाई पर, कोडीन भाई और अब किडनी भाई और गांजा तो इतना पकड़ा जा रहा है जबसे बीजेपी की सरकार आई है किन्ही ऐसा न हो ओटीटी गांजागंज पर बन जाए। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने लखनऊ में लगे पोस्टर के मामले पर अपनी तगड़ी प्रतिक्रिया देते हुए जो लोग पोस्टर बैनर लगा रहे थे  लोग जानते नही थे धुंआधर कौन है धुंआ धर कौन है लेकिन लखनऊ में पोस्टर लगने के बाद पूरा देश जान गया है कि धुंआ धर कौन है और लोग तो और भी बाते कर रहे है। वही अचानक हुए मौसम में बदलाव के बाद बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को हुए नुकसान पर सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सरकार से किसानों को 100 प्रतिशत सहायता दिए जाने की मांग की। इस दौरान पूर्व सीएम अखिलेश यादव इलेक्शन कमीशन और बीजेपी पर हमलावर नजर आए और उन्होंने कहा कि इलेक्शन कमीशन रहित होगा तो न्याय मिलेगा चुनाव निष्पक्ष होगा इलेक्शन कमिशन भारतीय जनता पार्टी के सारे पर काम कर रहा है इलेक्शन कमीशन का काम है वोट बढ़वाना लेकिन इलेक्शन कमिशन भारतीय जनता पार्टी के इसारे पर वोट कटवा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि 2027 में धुआंधार जीत होने जा रही है और जो गांजा के धुरंधर हैं वो सरकार जाने वाली है।read more:https://pahaltoday.com/13479-rupees-refunded-to-the-account-of-the-victim-of-cyber-fraud/  वहीं पंचायत चुनाव के बहाने भी सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने सरकार को घेरने का काम किया और कहा कि पंचायत चुनाव ये करना नहीं चाहते हैं सरकार घबरा रही है पंचायत चुनाव कराने से। वही पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सीएम योगी आदित्यनाथ और गोरखपुर के सांसद रवि किशन पर भी तंज कसा। पश्चिम बंगाल चुनाव को लेकर अखिलेश यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल में दीदी ही दीदी है और दीदी ही जीतेंगी। वही शंकराचार्य विवाद के बहाने पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने सरकार को घेरते हुए कहा कि जब से पूज्यनीय शंकराचार्य जी का अपमान हुआ है। बहुत सारे बुद्धजीवी समाज के लोग जागरूक हो गए हैं वो भारतीय जनता पार्टी को सबक सिखाना चाहते हैं। उसे दिशा में कोई भी हमारा साथ देगा हम उसका साथ देंगे। इस दौरान पूर्व सांसद राजाराम पाल, जिलाध्यक्ष अरुण यादव बबलू  राजा, पूर्व प्रत्याशी सिकंदरा विधान सभा लालजी शुक्ला अच्छन कुरैशी हारून, हाजी फैजान खान, जिला प्रभारी मतदाता सूची सपा व पूर्व जिलाध्यक्ष प्रधान संगठन कानपुर देहात सतीश यादव डेरापुर अकबरपुर साईं  सिटी, वीर सेन यादव, जावेद कुरैशी, शेखू खान, पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, पूर्व मंत्री कुलदीप शंखवार, बीरू कुशवाहा, मनोज यादव, अनवार खान मुन्ना, रुबीना कुरैशी, पूर्व चेयरमेन मुन्ना कुरैशी, पवन कटियार, पूर्व विधायक मिथलेश कटियार, अभय यादव, पूर्व सदस्य जिला पंचायत बारा राकेश यादव कल्लू यादव, अनिल यादव गज्जू आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *