वन क्षेत्राधिकारी अंकिता किशोर ने छापा मारकर प्रतिबंधित खैर प्रजाति की करीब 10 कुंतल लकड़ी की बरामद 

रेहड़। कार्बेट टाइगर रिजर्व एवं अमानगढ़ टाइगर रिजर्व की सीमा पर स्थित गांव लालबाग स्थित एक खेत से अमानगढ़ टाइगर रिजर्व की वन क्षेत्राधिकारी अंकिता किशोर ने छापा मारकर प्रतिबंधित खैर प्रजाति की लगभग 10 कुंतल लकड़ी के लठ्ठे बरामद किये है। वन क्षेत्राधिकारी अमानगढ़ अंकिता किशोर ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर उन्होंने सोमवार रात लगभग 10 बजे वनकर्मियों की टीम के साथ कार्बेट टाइगर रिजर्व एवं अमानगढ़ टाइगर रिजर्व वन क्षेत्रों की सीमा पर बसे की गांव लालबाग में परमजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह के खेत से गेहूं की फसल में छुपाकर रखी गई लगभग 10 कुंतल ख़ैर की लकड़ियां बरामद की। अंकिता किशोर ने बताया कि बरामद खैर की लड़कियों को कब्जे में लेकर सरकारी रजिस्टर में दर्ज किया गया है। खेत से खैर की लकड़ियां बरामद होने के बाद वन विभाग की टीम ने खेत स्वामी गांव लालबाग निवासी परमजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह के घर दबिश दी परंतु वन विभाग की टीम के पहुंचने से पूर्व वह फरार हो गया। वन विभाग की टीम ने परमजीत के घर की तलाशी परंतु वहां कुछ नहीं मिला। मंगलवार सुबह वन विभाग की टीम पुनः गांव लालबाग पहुंची और परमजीत सिंह के गेहूं के खेत सहित आसपास के खेतों में पुनः तलाशी अभियान चलाया गया। वन क्षेत्राधिकारी अंकिता किशोर ने बताया कि खेत स्वामी परमजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह निवासी गांव लालबाग के विरुद्ध वन अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आसपास के क्षेत्र में भी कांबिंग की जा रही है। प्रतिबंधित प्रजाति के पेड़ काटने वाले लकड़ी माफियाओं के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *