संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग की सख्ती

सोनभद्र। संचारी रोग नियंत्रण अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने जिलेभर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता और स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए सघन निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों में खाद्य प्रतिष्ठानों की औचक जांच कर दुकानदारों को खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान विभागीय टीम ने ठेले-खोमचे, फल एवं सब्जी की दुकानों, चाट-पकौड़ी, जूस सेंटर, कटे फल, मिठाई की दुकानों समेत अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने कारोबारियों को खाद्य पदार्थों को ढककर रखने, स्वच्छता बनाए रखने, खुले में कटे फलों की बिक्री न करने तथा स्वच्छ पेयजल का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।read more:https://worldtrustednews.in/intensive-campaign-under-mission-shakti-phase-5-0-in-ghazipur-anti-romeo-team-activated/ खाद्य कारोबारियों को खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के प्रावधानों की जानकारी देते हुए स्पष्ट चेतावनी दी गई कि नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी। सहायक आयुक्त (खाद्य) ने बताया कि 1 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान जिलेभर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए निरीक्षण और जागरूकता अभियान लगातार चलाया जाएगा। उन्होंने आमजन से अपील की कि वे केवल स्वच्छ एवं सुरक्षित खाद्य पदार्थों का ही सेवन करें तथा खाद्य पदार्थों में किसी भी प्रकार की अनियमितता मिलने पर इसकी सूचना तत्काल संबंधित विभाग को दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *