सोनभद्र। शिवगुरु शिव शिष्या साहेब स्व. नीलम दीदी की 74वीं जयंती की पूर्व संध्या पर रविवार को दुद्धी कस्बे में शिव शिष्यों ने पर्यावरण संरक्षण एवं वृक्षारोपण का संदेश देते हुए भव्य शोभायात्रा निकाली। हाथों में पौधे लिए शिव शिष्यों ने नगर भ्रमण कर लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और पर्यावरण बचाने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान वन विभाग ने शिव शिष्यों के बीच 500 पौधों का वितरण भी किया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन रहे। शोभायात्रा का शुभारंभ वन विभाग के अतिथि गृह परिसर से हुआ, जो कस्बे के प्रमुख मार्गों से होते हुए अमवार तिराहे तक पहुंची और पुनः अतिथि गृह परिसर में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने पेड़ लगाओ, धरती बचाओ, पेड़ लगाओ, हरियाली लाओ, सांसें हो रही हैं कम, आओ मिलकर वृक्ष लगाएं हम तथा धरती माता करें पुकार, वृक्ष लगाकर करें श्रृंगार जैसे नारों के माध्यम से लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। भीषण धूप के बावजूद शिव शिष्यों का उत्साह देखने लायक रहा। शिवगुरु शिव शिष्या साहेब स्व. नीलम दीदी की 74वीं जयंती के उपलक्ष्य में पूरे जनपद में 74 हजार पौधे रोपित करने का लक्ष्य रखा गया है। इसी अभियान के तहत दुद्धी तहसील मुख्यालय पर वन विभाग ने 500 पौधों का वितरण किया। कार्यक्रम के समापन पर शिव शिष्य पौधों को अपने घरों एवं निर्धारित स्थानों पर रोपित करने के लिए साथ लेकर रवाना हुए। इस अवसर पर प्रभारी कैलाश अग्रहरि, रामानुज दुबे, भोला सोनी, वन क्षेत्राधिकारी गर्जन राम, डिप्टी रेंजर आलोक मिश्रा, वन दरोगा सुरेंद्र यादव, सूर्य नारायण, सीताराम, रामचंद्र, बसंती देवी, गोपाल सोनी, ममता देवी, निर्मला देवी, गायत्री देवी, संजू देवी, मनोरमा देवी, विकास, शिवकुमार सहित बड़ी संख्या में शिव शिष्य एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।read more:https://khabarentertainment.in/prof-dr-rajendra-rajput-receives-guru-shree-2026-award-at-national-level-brings-honour-to-ghazipur/…………….
नदी में डूबने से 12 वर्षीय बालक की मौत
सोनभद्र। दुद्धी कोतवाली क्षेत्र के ठेम्हा नदी में डूबने 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार दुद्धी नगर पंचायत के वार्ड नंबर 6 निवासी सुफियान उम्र 12 वर्ष पुत्र सफीउल्लाह अपने दोस्तों के साथ नदी में नहाने गया था। इसी दौरान वह नदी के गहरे पानी में चला गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत कर उसे उपचार के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र ले गए, यहां उपचार कर रहे चिकित्सकों ने उसे देखते ही मृत घोषित कर दिया।