एलओसी पर पाक चौकी से की गई फायरिंग, सीजफायर का किया उल्लंघन!

पूंछ। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले के बालाकोट सेक्टर के तरकुंडी इलाके में पाकिस्तान की ओर से कथित तौर पर सीजफायर उल्लंघन किया गया है। बताया जा रहा है कि पाक चौकियों से करीब 8 मिनट तक रुक-रुक कर फायरिंग की गई। सूत्रों के मुताबिक घटना के बाद सीमा पर सुरक्षा बल सतर्क हो गए हैं और पूरे इलाके में निगरानी बढ़ा दी है। फिलहाल किसी तरह के जान-माल के नुकसान की कोई सूचना नहीं है। भारतीय सेना या संबंधित सुरक्षा एजेंसियों की ओर से अभी तक इस घटना की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट में सीमा से जुड़े सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि यदि सीजफायर उल्लंघन की पुष्टि होती है तो यह हाल के दिनों में नियंत्रण रेखा पर तनाव बढ़ने का एक और मामला माना जाएगा। read more:https://pahaltoday.com/school-chalo-campaign-increased-awareness/सुरक्षा एजेंसियां पूरे घटनाक्रम पर नजर रख रही हैं और स्थानीय स्तर पर भी सतर्कता बढ़ा दी है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियों की तरफ से मामले की पुष्टि नहीं की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *