सर्किल रेट निर्धारण को लेकर किसानों की चिंता, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

बड़हलगंज।चिल्लूपार रेलवे मुआवजा संघर्ष समिति ने सर्किल रेट निर्धारण को लेकर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजकर किसानों की समस्याओं से अवगत कराया है।समिति द्वारा भेजे गए ज्ञापन में बताया गया है कि जिला प्रशासन गोरखपुर द्वारा महानिरीक्षक निबंधन के निर्देशों के क्रम में आगामी 1 अप्रैल 26 से पूरे प्रदेश की तरह गोरखपुर में भी सर्किल दर सूची लागू करने की तैयारी की जा रही है। इसके लिए जिलाधिकारी को आवश्यक तैयारियां शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।
समिति का आरोप है कि उप जिलाधिकारी गोला द्वारा किसानों से बार-बार कागजात जमा कराने के लिए कहा जा रहा है, जिससे किसानों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही इस प्रक्रिया के चलते किसानों को आर्थिक क्षति होने की आशंका भी जताई गई है। ज्ञापन में मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि इस मामले में हस्तक्षेप कर गोरखपुर जिला प्रशासन को किसानों के हित में कार्य करने के निर्देश दिए जाएं, ताकि उन्हें किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। समिति के अध्यक्ष बबलू राय,काशीनाथ राय,उपेंद्र नाथ राय,उमेश राय,राजेश राय,उदय प्रताप यादव,विशाल राय, प्रहस्त कुमार राय,मोनू राय पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आगे आंदोलन की रणनीति भी बनाई जा सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *