गाजियाबाद। जिले के ग्राम मकरेड़ा में एक किसान परिवार ने बेटियों और बहू के सम्मान का अनूठा संदेश देकर समाज के सामने मिसाल पेश की। किसान संत सिंह खारी ने अपनी दोनों बेटियों और परिवार के साथ हेलिकॉप्टर से रेवड़ी-रेवड़ा गांव पहुंचकर अपने पुत्र दीपांशु की पत्नी रितिका को गौने की रस्म के बाद सम्मानपूर्वक अपने घर लाया।read more:https://khabarentertainment.in/meritorious-students-honored-at-klgm-inter-college-incentive-amount-of-%e2%82%b961000-distributed/कार्यक्रम की शुरुआत सुबह वैदिक मंत्रोच्चार और यज्ञ से हुई। यज्ञ के ब्रह्मा प्रवीण आर्य रहे, जबकि यजमान के रूप में संत सिंह खारी और उनकी पत्नी मंजू ने आहुति दी। हेलिकॉप्टर से रवाना होने से पहले स्वामी मुकेशानंद गिरी ने परिवार को आशीर्वाद देकर मंगल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।संत सिंह खारी ने कहा कि “बेटियां समाज का गौरव हैं। उनके बिना परिवार अधूरा है। जिस सम्मान और खुशी का अधिकार बेटियों को है, वही सम्मान बहू को भी मिलना चाहिए। जब तक बहू को बेटी जैसा प्यार और सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक घर स्वर्ग नहीं बन सकता।” उन्होंने बताया कि वह एक साधारण किसान हैं, लेकिन समाज में बेटी और बहू के प्रति समान सम्मान का संदेश देने के लिए यह पहल की है।रेवड़ी-रेवड़ा गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद परिवार हेलिकॉप्टर से वापस मकरेड़ा लौटा। शाम करीब तीन बजे हेलिकॉप्टर ने दोनों गांवों के ऊपर चक्कर लगाते हुए मेजर आशाराम त्यागी क्रिकेट स्टेडियम, मकरेड़ा में लैंडिंग की। हेलिकॉप्टर को देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इस अनोखी पहल की सराहना की।इस अवसर पर सलेक भैया, कृष्णदेव आर्य, मनोज प्रधान, अरुण प्रधान, राजसिंह शर्मा, प्रेमचंद आर्य, रणधीर सिंह, सूरजमुनि, प्रवीण मुखिया, अशोक प्रधान, प्रवीण प्रधान, नितिन प्रधान, संदीप महाकाल, नवीन शर्मा, जपाल सिंह निमेष, वीरकुमार, ओमबीर सिंह पाल सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इसे बेटियों और बहू के सम्मान की दिशा में प्रेरणादायक पहल बताया।