अमेठी सीएचसी में फार्मासिस्ट की विदाई, सीएमओ सहित स्टाफ ने दी शुभकामनाएं

अमेठी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) अमेठी में कार्यरत फार्मासिस्ट पाठक के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ अंशुमान सिंह, अधीक्षक सौरभ सिंह, कमलेश सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने उपस्थित होकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।इस अवसर पर सहकर्मियों ने पाठक के कार्यकाल की सराहना करते हुए उनके समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और सरल व्यवहार की प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने अपने सेवा काल में मरीजों की देखभाल को सर्वोच्च प्राथमिकता दी और सदैव सहयोगात्मक भावना के साथ कार्य किया।अधीक्षक अंशुमान सिंह ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि उनकी सेवाएं हमेशा याद रखी जाएंगी। कार्यक्रम के अंत में स्टाफ द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया तथा उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की कामना की गई। समारोह में सीएचसी के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *