शिव प्रताप इंटर कॉलेज, अमेठी के प्रिंसिपल का विदाई समारोह संपन्न

अमेठी। रामलीला मैदान स्थित शिव प्रताप इंटर कॉलेज में प्रिंसिपल नवल किशोर सिंह के सम्मान में भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। वे पिछले तीन वर्षों से विद्यालय में प्रिंसिपल के पद पर कार्यरत रहे और अपने कार्यकाल के दौरान शैक्षिक एवं अनुशासनात्मक वातावरण को सुदृढ़ बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।समारोह में विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं तथा क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सभी ने नवल किशोर सिंह के कार्यों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। वक्ताओं ने कहा कि उनके मार्गदर्शन में विद्यालय ने शिक्षा के क्षेत्र में नई उपलब्धियां हासिल कीं और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक माहौल मिला।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार की ओर से उन्हें स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। विदाई के अवसर पर माहौल भावुक रहा और सभी ने उनके स्वस्थ एवं सफल जीवन की शुभकामनाएं दीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *