आरआरएसआईएमटी में ‘एआई’ पर एक्सपर्ट टॉक हुआ आयोजन 

अमेठी। मुंशीगंज स्थित राजर्षि रणंजय सिंह इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (आरआरएसआईएमटी) में सोमवार को ‘स्मार्ट मशीन्स, स्मार्टर ह्यूमंस: अंडरस्टैंडिंग एआई टुगेदर’ विषय पर एक्सपर्ट टॉक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में सिंगापुर के इन्वेस्टमेंट बैंकर कनिष्क त्रिपाठी शामिल हुए।मुख्य वक्ता कनिष्क त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वर्तमान समय एआई का है और आने वाले वर्षों में इसका प्रभाव हर क्षेत्र में तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने बताया कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एक ऐसी आधुनिक तकनीक है, जो पैटर्न का विश्लेषण कर सटीक अनुमान और बेहतर निर्णय लेने में मदद करती है। उन्होंने इसे कंप्यूटर क्रांति के बाद की नई तकनीकी क्रांति बताया।कार्यक्रम में संस्थान की उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री डॉ. अमीता सिंह ने भी अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि एआई का उपयोग केवल सहायता और सुधार के लिए किया जाना चाहिए। छात्र-छात्राएं अपनी मौलिक सोच को विकसित करें और किसी भी विषय को पूरी तरह एआई पर निर्भर होकर न लिखें, बल्कि स्वयं के विचारों को प्राथमिकता दें।कार्यक्रम के अंत में संस्थान के निदेशक डॉ. शशांक श्रीवास्तव ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सत्या फाइनेंस से गिरीश त्रिपाठी, संस्थान के शिक्षक, छात्र-छात्राएं व स्टाफ मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *