उन्नाव अवैध मदिरा की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष प्रवर्तन अभियान के तहत आबकारी विभाग ने गुरुवार को बिहार थाना क्षेत्र के ग्राम नमाखेड़ा में बड़ी कार्रवाई की। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया।जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र के नेतृत्व में आबकारी निरीक्षक क्षेत्र-5 बीघापुर प्रतिभा सिंह ने आबकारी टीम के साथ ग्राम नमाखेड़ा में दबिश दी। कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की।अवैध शराब तैयार करने के लिए रखा गया करीब 400 किलोग्राम लहन महुआ भी टीम ने मौके पर नष्ट कराया।read more:https://pahaltoday.com/lodheshwar-mahadev-corridor-to-boost-pilgrimage-dr-dilip-agnihotri/विभाग की कार्रवाई के बाद अवैध शराब बनाने वालों में हड़कंप मचा रहा।आबकारी विभाग ने बरामद शराब को कब्जे में लेकर नियमानुसार कार्रवाई की। मामले में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत दो अभियोग पंजीकृत किए गए हैं।जिला आबकारी अधिकारी अनुराग मिश्र ने बताया कि शासन के निर्देश पर जिले में अवैध मदिरा की बिक्री, निर्माण और परिवहन के खिलाफ लगातार प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी इसी तरह कार्रवाई जारी रहेगी।उन्होंने आबकारी टीम को भी क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने और अवैध शराब के कारोबार की सूचना मिलने पर तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
उन्नाव ब्यूरो समाचार