भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में पूर्व सैनिक संगठन सदस्य हुए शामिल

(पहल टुडे) मोहित शर्मा
गाजियाबाद – मोदीनगर क्षेत्र में मनाए गए भाजपा पार्टी के स्थापना दिवस अवसर पर पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति रजिस्टर्ड के सदस्यों ने शामिल होकर भाजपा नेताओं को दी बधाई।शनिवार को भाजपा संगठन द्वारा मनाए गए भाजपा संविधान दिवस कार्यक्रम में पूर्व सैनिक जन कल्याण समिति रजिस्टर्ड मोदीनगर के अध्यक्ष मनोज शर्मा पूर्व ब्लैक कैट कमांडो अपने साथियों सहित शामिल होने पहुंचे।जहां उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित भाजपा जिला अध्यक्ष चैन पाल सिंह सहित अन्य सभी नेताओं को पार्टी की स्थापना दिवस की बधाई दी।इस मौके पर मौजूद रहे पूर्ण सैनिक सदस्यों में संगठन अध्यक्ष पूर्व ब्लैक कैट कमांडो मनोज शर्मा,संगठन संयोजक लक्ष्मण सिंह राठी,रिशिपाल यादव,ओमपाल तेवतिया, रोहतास सिंह,जगबीर सिंह, कमल सिंह,सोमपाल कश्यप, उदयवीर सिंह,बलराम सिंह, आदि सदस्य गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *