पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता : मनोजीत राव।

 बड़हलगंज। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कस्बे स्थित ब्लॉक संसाधन केंद्र (बीआरसी) एवं अपर जूनियर हाईस्कूल परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी ने अपने सहकर्मियों, शिक्षकों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। read more:https://pahaltoday.com/the-film-bolo-radhe-radhe-has-the-power-to-shake-our-soul-along-with-entertainment-ravi-bhatia/कार्यक्रम को संबोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी मनोजीत राव ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों को रोकने के लिए अधिक से अधिक वृक्षारोपण करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि वृक्ष मानव जीवन के आधार हैं और इनके बिना स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण की कल्पना नहीं की जा सकती। केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उनकी नियमित देखभाल कर उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करना भी हम सभी की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यार्थियों, शिक्षकों और आम नागरिकों से अपने आसपास हरियाली बढ़ाने तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक रहने का आह्वान किया। इस अवसर पर सभासद सुदीप वर्मा, अनीता देवी, जय प्रकाश मौर्य, अभिनेद्र राय, अमित पाण्डेय, वीरेंद्र सिंह, विपुल राय सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पर्यावरण संरक्षण एवं अधिक से अधिक पौधारोपण का संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *