अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर हुआ रोजगार महाकुंभ, 5000 से अधिक महिलाओं को रोजगार ऑफर

फतेहपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित जुपिटर ऑडिटोरियम, इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पिंक रोजगार महाकुंभ-2026 के तहत 5000 से अधिक महिलाओं को रोजगार के ऑफर प्रदान किए। इस दौरान रोजगार उपलब्ध कराने वाले प्लेटफॉर्म ‘रोजगार संगम पोर्टल’ के मोबाइल ऐप की लॉन्चिंग, नव-नियुक्त मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरण, उत्कृष्ट महिला कार्मिकों व मेधावी बालिकाओं का सम्मान तथा नारी शक्ति अवॉर्ड भी प्रदान किए गए।इसके साथ ही मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना की लाभार्थी बालिकाओं को चेक वितरण किया गया तथा आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों के बीमा प्रीमियम और साड़ी/वर्दी के लिए 3,849 लाख रुपये की धनराशि डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश की सभी महिलाओं और बालिकाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं देवताओं का वास होता है। उन्होंने कहा कि जब परिवार की महिला सशक्त होती है तो वह समाज को भी नई दिशा देती है।read more :https://pahaltoday.com/lok-sabha-speaker-shri-om-birla-flagged-off-the-all-women-bike-rally-2026-organised-by-navbharat-times-at-connaught-place-new-delhi-on-the-occasion-of-international-womens-day/                               उन्होंने सभी से नारी सम्मान और सुरक्षा का संकल्प लेने का आह्वान किया। इसी क्रम में फतेहपुर में विकास भवन सभागार में कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहां उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और सुना। इस अवसर पर खागा विधायक कृष्णा पासवान ने जनपद की महिलाओं और बेटियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि प्रदेश सरकार महिला सुरक्षा और सशक्तिकरण के लिए विभिन्न योजनाओं के माध्यम से लगातार कार्य कर रही है।कार्यक्रम में विधायक खागा कृष्णा पासवान, जिलाधिकारी रविन्द्र सिंह तथा मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार मीना द्वारा मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य), बाल सेवा योजना (कोविड), मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को सहायता प्रदान की गई तथा तीन मुख्य सेविकाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से बाल विवाह रुकवाने वाली 17 वर्षीय बालिका नैन्सी, पुत्री प्रमोद कुमार, ग्राम बावन मवैया थाना गाजीपुर को मुख्यमंत्री द्वारा राज्य स्तर पर सम्मानित किया गया। नैन्सी ने अपने बाल विवाह की सूचना हेल्पलाइन 1098 पर देकर साहस का परिचय दिया था, जिसके बाद चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर विवाह रुकवाया।जिला प्रशासन के अनुसार इस वित्तीय वर्ष में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के माध्यम से 16 नाबालिग बच्चों के बाल विवाह को रोका गया है, जिसके लिए जिले को प्रदेश स्तर पर सम्मान भी प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला कल्याण अधिकारी मोनिका, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं, शिक्षकगण, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियां, सर्वहितकारी संस्था की महिलाएं तथा विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *