पिलखुवा। भारतीय जनता पार्टी पिलखुवा मंडल की बैठक मंडल अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी की अध्यक्षता में नितेश तोमर के निवास पर आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला उपाध्यक्ष राज सुंदर तेवतिया ने शक्ति केंद्रों एवं बूथ अध्यक्षों को सक्रिय कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया।read more:https://khabarentertainment.in/staff-nurse-accuses-blood-center-operator-of-sexual-harassment-intimidation-and-mental-harassment-case-registered/उन्होंने कहा कि पार्टी की मजबूती बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं पर निर्भर करती है। प्रत्येक शक्ति केंद्र संयोजक और बूथ अध्यक्ष अपने क्षेत्र में नियमित संपर्क बनाए रखें तथा संगठन द्वारा संचालित कार्यक्रमों को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने पार्टी के अभियान ‘डिजिटल लर्निंग’ कार्यक्रम मैं मिल रहे सहयोग की जानकारी दी मंडल अध्यक्ष मनीष माहेश्वरी ने कहा कि प्रत्येक शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष अपने दायित्वों का गंभीरता से निर्वहन करें। साथ ही मंडल के सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी जिला स्तर से प्राप्त निर्देशों और आगामी कार्यक्रमों के सफल संचालन में पूर्ण सहयोग प्रदान करें।बैठक में विश्व प्रकाश शर्मा, गुड्डू प्रजापति, हिमांशु शर्मा, हिमांशु अग्रवाल, संजय चेतन राणा, नरेंद्र सैनी, विनय कुमार, अतुल सैनी, योगेश कुमार, सुदेश कुमारी, अंकुर गहलोत, राजेंद्र राठी, कमल सैनी, रोशन लाल आर्य, मनोज शर्मा, प्रशांत शर्मा, डॉ. विपुल अग्रवाल, आयुष सिरोही, नरेश भारती, सोनिया भारती, धीरज गर्ग, विशाल कौशिक, कमल कंसल, मदनपाल सिसोदिया सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।