झोलाछाप डॉक्टर के इलाज से बुजुर्ग की मौत, आरोपी डॉक्टर फरार

बाराबंकी। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के बनवा गांव में एक झोलाछाप डॉक्टर के इलाज के दौरान 50 वर्षीय बुजुर्ग की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। आरोप है कि इंजेक्शन लगाने के बाद बुजुर्ग की तबीयत बिगड़ गई। घटना के बाद आरोपी डॉक्टर मौके से फरार हो गया। मृतक की बेटी ने डॉक्टर पर जबरन ग्लूकोज चढ़ाने और गलत इंजेक्शन लगाने का आरोप लगाते हुए हत्या किए जाने का दावा किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जबकि आरोपी डॉक्टर की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के रुकबीरपुर पोस्ट बनवा निवासी रामानंद (50)  पेट दर्द और लूजमोशन की शिकायत थी। बुधवार सुबह करीब 10 बजे वह अपनी पुत्री मोहिनी के साथ बनवा स्थित एक क्लीनिक पर दवा लेने पहुंचे। आरोप है कि क्लीनिक संचालक लाल मोहम्मद, जो एक छोटी सी दुकान में अवैध तरीके से क्लीनिक चला रहा था, क्लीनिक पर कोई बोर्ड भी नहीं लगा था, ने रुरामानंद को भर्ती कर लिया। मृतक की पुत्री मोहिनी के अनुसार, उसके पिता ने ग्लूकोज चढ़ाने से मना किया था और केवल दवा लेकर घर जाने की बात कही थी। इसके बावजूद झोलाछाप डॉक्टर ने जबरन ग्लूकोज की बोतल लगा दी और उसमें दो इंजेक्शन भी लगा दिए। मोहिनी का आरोप है कि ग्लूकोज चढ़ने के लगभग 15 मिनट बाद ही उसके पिता के रुमुंह से झाग निकलने लगा और उसकी हालत बिगड़ गई और मौत हो गई। घटना के बाद क्लीनिक संचालक लाल मोहम्मद मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि उसके पास कोई मान्यता प्राप्त मेडिकल डिग्री नहीं थी।read more:https://pahaltoday.com/gujarat-prepares-for-centenary-commonwealth-games-donald-rukare-leads-team-to-visit/इतना ही नहीं, उसकी पत्नी और बेटा भी मरीजों को दवा देने तथा ड्रिप लगाने का काम करते थे। रामानंद की मौत की खबर मिलते ही कबीरपुर गांव सहित आसपास के क्षेत्रों के करीब तीन दर्जन लोग मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजन और रिश्तेदारों ने हंगामा करते हुए कार्रवाई की मांग की। मृतक की भाभी ने भी आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिसकर्मियों को उस समय भावुक माहौल का सामना करना पड़ा जब वे शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी कर रहे थे। मृतक की बेटी मोहिनी चीख-चीखकर कह रही थी, साहब पहले डॉक्टर को पकड़कर लाओ, फिर पापा को ले जाओ। उसने शव ले जाने का विरोध भी किया। बाद में पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर शांत कराया और शव को सील कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी राम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। आरोपी डॉक्टर की तलाश की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा और उसी के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *