बाराबंकी। ईद-उल-फितर का चांद दिखाई देने के बाद से ही लोगो ने एक दूसरे को ईद की मुबारकबाद देना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को अलविदा नमाज़ के बाद रमज़ान उल-मुबारक के रोज़े मुकम्मल होने पर ईद का चांद नजर आया। जिसके बाद शनिवार को ईद-उल-फितर मनाई जाएगी। लोगों ने नमाजे मगरिब पढ़ने के बाद एक दूसरे को ईद की बधाई दी है। जानकारी के मुताबिक 20 मार्च शुक्रवार की शाम रमज़ान उल-मुबारक के तीस रोज़े मुकम्मल हो चुके हैं। शुक्रवार की शाम रोज़ा इफ़्तार के बाद मुस्लिम समाज के लोगों ने नमाज़े मगरिब अदा की और ईद-उल-फितर का चांद दिखाई देने पर एक दूसरे को मुबारकबाद दी। देशभर में ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया जाएगा। ईद-उल-फितर का त्योहार शनिवार यानी 21 मार्च को मनाया जाएगा। नगर की ईदगाह और मस्जिदों में मुस्लिम समाज के लोग ईद की नमाज अदा करेंगे। जिसके लिए ईदगाह और नगर की अन्य मस्जिदों में अलग-अलग समय में ईद-उल-फितर की नमाज का टाइम टेबल भी जारी किया गया है। जिससे अपनी सहूलियत के हिसाब से लोग अपनी नमाज अदा कर सकेंगे। ईद की नमाज के बाद लोग एक दूसरे को गले लगकर ईद की बधाई देंगे। एक दूसरे के घर जाकर ईद पर बनाई जाने वाली संेवई का लुत्फ उठाएंगे। बहरहाल, ईद का चांद दिखाई देने के बाद से ही लोगों ने सोशल मीडिया पर और फोन के माध्यम से ईद की मुबारकबाद देनी शुरू कर दी है। बताते चलें, रमजान उल-मुबारक के 30 दिनों को तीन हिस्सों में बांटा गया है। पहले 10 दिन रहमत, दूसरे 10 दिन बरकत और तीसरे यानी आखिरी 10 दिन मगफिरत के लिए होते हैं।