ईद भाईचारा और मोहब्बत का पैगाम देता है! आफताब अंसारी अपोलो,

 गाजीपुर।(करप्शन फ्री इंडिया) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आफताब अंसारी अपोलो के निज निवास कस्बादयालपुर पर पहुंच कर सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के जखनियां करना विधायक बेदी राम प्रधान संघ अध्यक्ष मनिहारी राकेश सिंह अंशू संदीप सिंह मंटू ,सौरभ सिह , अजीत विक्रम ब्यूरो चीफ पहल टुडे गाजीपुर , कमलेश यादव पत्रकार,मुन्ना गोंड करप्शन फ्री इंडिया के राष्ट्रीय संगठन सचिव श्याम नारायण कुशवाहा, जिला उपाध्यक्ष सुंदरम अग्रवाल, करप्शन फ्री इंडिया व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सोनी, पूर्व प्रधान राजेंद्र यादव, अजय कुशवाहा राकेश कुशवाहा प्रदेश अध्यक्ष स्वास्थ्य प्रकोष्ठ डॉक्टर कामता यादव सुरेंद्र यादव सुनील यादव पत्रकार अनुराग यादव , डॉक्टर सादिक हुसैन सहित अन्य सामाजिक संगठन के लोगों ने ईद की मुबारकबाद दिया! और हिंदू मुस्लिम एकता, गंगा जमुना तहजीब, को कायम रखने के लिए समाज के बीच एक होकर कार्य करने का संकल्प लिया! इस मौके पर लोगों से वार्ता करते हुए आफताब अंसारी अपोलो ने कहा कि ईद का त्यौहार 30 दिनों का रोजा रखने के बाद अल्लाह की तरफ से मुसलमानो को एक इनाम है! और इनाम इसलिए है! कि सभी अगली रोजे की तैयारी और बेहतर ढंग से करें! उन्होंने कहा कोई भी पर्व समाज को एकता के सूत्र में जोड़ने के लिए मनाया जाता है! हिंदू, मुसलमान, सिख, इसाई, सभी अपने-अपने परंपरा और उद्देश्य के लिए पर्व को मनाते हैं! हर व्यक्ति के अंदर निराकार अल्लाह, भगवान, ईश्वर और गाड के रूप में एक शक्ति विद्यमान है! जिसको कोई देख नहीं पाता है! लेकिन अगर हम किसी को चोट पहुंचाते हैं तो निश्चित रूप से हम उस शक्ति को चोट पहुंचाते हैं! जिसके लिए हम तमाम धर्म, कर्म, पूजा, पाठ, इबादत, करते हैं! जब मनुष्य के अंदर से वह शक्ति एक दिन निकल जाती है! समाज इस शरीर को एक दिन भी अपने पास नहीं रख पाता! फिर हम उस शक्ति को क्यों नाराज करते हैं! क्यों दूसरे को पीड़ा पहुंचाते हैं, क्यों हिंदू मुस्लिम के बीच लड़ाई कराते हैं! खून की नदियां बहाते हैं! हर मजहब, पर्व और त्योहार सभी को जीने का एक तरीका और सलीका बताता है! और उसी पर चलकर ही समाज को एक बेहतर वातावरण दिलाया जा सकता है! तथा ईश्वर और अल्लाह को खुश किया जा सकता है! आफताब अंसारी अपोलो ने ईद उल फितर के मौके पर देशवासियों से एकता, भाईचारा और सद्भाव पैदा करने की अपील किया! और सनातन हिंदू भाइयों को चैत्र नवरात्रि की बधाई भी दिया!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *