पहल टुडे हरिकृष्ण कश्यप कानपुर देहात पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में दिनांक 01.01.2026 से दिनांक 31.03.2026 तक विभिन्न अभियानों के अंतर्गत व्यापक एवं प्रभावी कार्यवाही की गई। इस अवधि में जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा निम्न सराहनीय कार्य किये गये—
*निरोधात्मक एवं वैधानिक कार्यवाही:*आबकारी अधिनियम के अंतर्गत 45 अभियोग पंजीकृत कर 451.8 लीटर अवैध शराब बरामद की गई। एनडीपीएस एक्ट के तहत 05 अभियोगों में 145.304 किग्रा गांजा बरामद किया गया। शस्त्र अधिनियम के अंतर्गत 14 अभियोगों में 01 अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंड़ाफोड़, 24 सीएमपी एवं 30 कारतूस बरामद किये गये।पुरस्कार घोषित 06 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें (01अपराधी पर ₹ 25,000/- व 05 अपराधियों पर ₹10,000-10,000) का इनाम घोषित था। पुलिस मुठभेड़ों में 03 अभियोग पंजीकृत किये जिसमें 04 अभियुक्तों की गिरफ्तारी की गई।*साइबर अपराध नियंत्रण:-* साइबर क्राइम थाना द्वारा 318 मोबाइल बरामद किये व साइबर क्राइम के मामलों में कार्यवाही करते हुए पीड़ितों को ₹32,35,613/- की धनराशि वापस कराई गई। साथ ही ₹38,10,519 की धनराशि होल्ड करायी गयी ।*यातायात प्रबंधन एवं सड़क सुरक्षा:-*सड़क दुर्घटनाओं में पूर्व की तुलना में 46% की कमी दर्ज की गई। ZFD प्रणाली के अंतर्गत प्रदेश के 487 क्रिटिकल थानों का चिन्हीकरण किया गया।यातायात अभियान के तहत 14,651 वाहनों का चालान कर ₹2,64,83,300 का शमन शुल्क वसूला गया। बिना नंबर प्लेट के 930 वाहनों पर कार्यवाही की गई तथा 90 वाहन सीज किये गये।read more:https://pahaltoday.com/indian-administrative-service-officers-recruited-from-state-civil-services-and-attending-the-128th-induction-training-programme-at-lbsnaa-call-on-the-president/ *अपराध नियंत्रण में उपलब्धियाँ:-*हत्या के 07 अभियोगों का पंजीकरण कर 14 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया (02 वांछित)।लूट के 01 मामले का अनावरण कर 03 अभियुक्त गिरफ्तार किये गये एवं ₹1,55,000/- की बरामदगी हुई।एटीएम चोरी के मामलों में 01 अभियोग में 5 अभियुक्त गिरफ्तार कर ₹7,400/- की बरामदगी की गई।नकली नोट प्रकरण में 01 अभियोग में 02 अभियुक्त गिरफ्तार कर 638 नकली नोट बरामद किये गये।नकली जेवर प्रकरण में 01 अभियोग में 05 अभियुक्त गिरफ्तार कर 1.724 किग्रा सोना, ₹21,000 नगद एवं 06 मोबाइल बरामद किये गये।अवैध धर्मान्तरण के 01 मामले में 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।महिला सम्बन्धी अपराधों नियन्त्रण लगाते हुए 73 अपहृताओं को सकुशल बरामद किया गया ।*विविध कार्यवाही एवं जनसेवा:*आईजीआरएस में जनपद ने जनवरी एवं फरवरी माह में प्रथम स्थान प्राप्त किया। मिशन शक्ति फेज-05 के अंतर्गत महिला पुलिस कर्मियों को 17 स्कूटी वितरित की गईं तथा 05 थानों पर मिशन केन्द्रो का नवीनिकरण किया गया।read more:https://pahaltoday.com/president-attends-empowered-women-prosperous-delhi-programme/
प्रमुख मार्गों एवं चौराहों पर 80 ट्रैफिक कैमरे स्थापित किये गये।*विशेष अभियान एवं बचाव कार्य:*ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान के अंतर्गत 65 अभियोगों में कार्रवाई कर 77 अभियुक्तों को सजा दिलाई गई।अग्नि शमन दल द्वारा बचाव कार्य के दौरान 10 पशुओं को कुएं एवं तालाबों से सुरक्षित निकाला गया तथा 01 व्यक्ति को ट्रक एक्सीडेंट से सुरक्षित बचाया गया।तत्पश्चात् पत्रकार बन्धुओं के साथ एक गोष्ठी आयोजित की गई। इस गोष्ठी का उद्देश्य जनपद के पत्रकारों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनना एवं उनके शीघ्र निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश देना था। गोष्ठी में पत्रकार बन्धुओं ने अपने सुझाव भी प्रस्तुत किए, जिन्हें सभी संबंधित विभागों ने गंभीरता से लिया। इस अवसर पर जनपद के वरिष्ठ पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने पत्रकारों के साथ खुलकर संवाद किया तथा उनकी समस्याओं के निराकरण का भरोसा दिलाया।पुलिस अधीक्षक ने पत्रकार बन्धुओं से सुरक्षा, कानून व्यवस्था एवं सूचनाओं के आदान-प्रदान से संबंधित मुद्दों पर सीधा संवाद किया तथा भविष्य में और अधिक प्रभावी समन्वय स्थापित करने का आश्वासन दिया। गोष्ठी में सभी विभागों द्वारा पत्रकारों की समस्याओं के निराकरण हेतु त्वरित कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।गोष्ठी के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी भोगनीपुर संजय वर्मा, क्षेत्राधिकारी अकबरपुर संजय कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी सिकन्दरा प्रिया सिंह सहित अन्य अधिकारी/कर्मचारी गण मौजूद रहे। जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा की गई यह कार्यवाही कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने, अपराधियों में भय उत्पन्न करने तथा आमजन में सुरक्षा की भावना को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। पुलिस भविष्य में भी इसी प्रकार जनसेवा, सुरक्षा एवं न्याय के प्रति पूर्णतः प्रतिबद्ध रहेगी।