अकबरपुर में बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरण की

कानपुर देहात – अकबरपुर कस्बे के गांधीनगर खरका में एक उम्मीद जन कल्याण सेवा समिति की राष्ट्रीय सचिव बड़ी बहन दीक्षा यादव जी के निर्देशानुसार विधानसभा अकबरपुर रनिया के अंतर्गत ब्लॉक अकबरपुर, नगर पंचायत अकबरपुर के ग्राम खरका वार्ड नंबर 11 गांधीनगर में संगठन विस्तार अभियान चलाया गया। इस दौरान नए पदाधिकारियों का मनोनयन किया गया तथा बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित की गई। कार्यक्रम में वार्ड नंबर 11 गांधीनगर से अमित गौतम को अध्यक्ष,  शिवदेवी को सचिव,  सावित्री देवी को उपाध्यक्ष, कुलदीप कुमार एवं अंकुर कुमार को मंत्री तथा सोनू को वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। एक उम्मीद एनजीओ जन कल्याण सेवा समिति संस्था पदाधिकारियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि वे संगठन को मजबूत करने एवं समाज सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।read more:https://pahaltoday.com/bhajans-echoed-in-rani-sati-dadi-temple-on-bat-savitri-amavasya/इस अवसर पर बच्चों को शिक्षा सामग्री वितरित कर उन्हें शिक्षा के प्रति जागरूक भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिशुपाल सिंह चौहान प्रभारी अकबरपुर रनिया विधानसभा, सविता कुरील उपाध्यक्ष विधानसभा अकबरपुर रनिया तथा अंकित गौतम सचिव विधानसभा रनिया अकबरपुर उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में आर्यन सिंह, बबलू सिंह, विनोद सिंह, कुलदीप सिंह (ब्लॉक सचिव), अभिषेक, नीरज एवं संदीप कुमार सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *