डॉ. सुनील दुबे को मिला ‘कुशवासी रत्न सम्मान–2026’

गोरखपुर।धराधाम इंटरनेशनल, क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) एवं राजकीय बौद्ध संग्रहालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कुशवासी महोत्सव–2026 के तृतीय दिवस पर देवनागरी उत्थान फाउंडेशन के प्रमुख, साहित्यकार, कवि, लेखक एवं शिक्षक डॉ. सुनील दुबे को ‘कुशवासी रत्न सम्मान–2026’ से सम्मानित किया गया।डॉ. सुनील दुबे, जो हैदराबाद से संबंधित हैं, ने हिंदी भाषा, देवनागरी लिपि के संरक्षण एवं संवर्धन, साहित्य सृजन और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है। उनके प्रयासों से न केवल हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता बढ़ी है, बल्कि नई पीढ़ी को भारतीय संस्कृति और मूल्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम भी विकसित हुआ है। गोरखपुर की धरती पर उनके सम्मान ने यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा किसी क्षेत्र की मोहताज नहीं होती।सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित गणमान्य अतिथियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उनका योगदान राष्ट्र की सांस्कृतिक पहचान को सुदृढ़ करने में अत्यंत महत्वपूर्ण है।
इस अवसर पर डॉ. सौरभ पाण्डेय (संस्थापक, धराधाम इंटरनेशनल) एवं डॉ. यशवंत सिंह राठौर (उपनिदेशक, राजकीय बौद्ध संग्रहालय) द्वारा उन्हें अंगवस्त्र, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मार्कंडेय राय (चेयरमैन, फैक्सपेड), राजेश त्रिपाठी (विधायक), चारु चौधरी (उपाध्यक्ष, उत्तर प्रदेश महिला आयोग), पुष्प दंत जैन (दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री), टिंकल पति त्रिपाठी समाजसेवी,डॉ. देवेंद्र कुमार पाठक (अध्यक्ष, काशी सत्संग मंडल), निशा उपाध्याय (अंतर्राष्ट्रीय लोक गायिका), डॉ. राकेश श्रीवास्तव (अंतर्राष्ट्रीय लोक गायक), डॉ. राकेश उपाध्याय (अंतर्राष्ट्रीय लोक गायक), आर्या बोरा (फिल्म अभिनेत्री), सुनिशा श्रीवास्तव (वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर), गोरखलाल श्रीवास्तव (राष्ट्रपति पदक सम्मानित प्रधानाचार्य व पत्रकार), मनोज शुक्ल (समाजसेवी), सुनील मित्तल (उद्योगपति), डॉ. निशा अग्रवाल (चिकित्सक) सहित अनेक गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।यह सम्मान डॉ. सुनील दुबे के साहित्यिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक योगदान का प्रतीक है तथा उनके निरंतर उत्कृष्ट कार्यों के प्रति समाज की ओर से सम्मान और प्रेरणा का संदेश देता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *