डॉ मोहित शर्मा बने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य 

मण्डावर। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज में डॉ. मोहित शर्मा को नया प्रधानाचार्य नियुक्त किया गया है। विद्यालय के प्रबंधक मनोज भारद्वाज एवं प्रबंध समिति की आवश्यक बैठक में यह निर्णय लिया गया।विद्यालय की पूर्व प्रधानाचार्या डॉ. माधुरी गौड़ ने 31 मार्च 2026 को 35 वर्ष के लंबे सेवा काल के बाद सेवानिवृत्ति ले ली। उन्होंने कुल 4 वर्ष तक प्रधानाचार्य के पद पर कार्य किया।अब साहित्य विहार कॉलोनी निवासी डॉ. मोहित शर्मा को प्रधानाचार्य का कार्यभार सौंपा गया है।विद्यालय प्रबंधक मनोज भारद्वाज ने कहा, “हमें पूरा विश्वास है कि डॉ. मोहित शर्मा जिस जिम्मेदारी को संभाल रहे हैं, उसे वे पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी और लगन के साथ निर्वहन करेंगे। विद्यालय की उन्नति में वे अपना पूर्ण योगदान देंगे तथा समस्त स्टाफ को साथ लेकर कार्य करेंगे।”कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. मोहित शर्मा ने कहा, “आज के समय में प्रधानाचार्य का पद एक चुनौतीपूर्ण कार्य है। मैं अपनी पूरी क्षमता से विद्यालय की शिक्षण प्रणाली और अनुशासन व्यवस्था को और बेहतर बनाने का प्रयास करूंगा। मैं सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा तथा विद्यालय के समस्त कार्यों का संचालन निस्वार्थ भाव से करूंगा।”उन्होंने विद्यालय प्रबंधक मनोज भारद्वाज और समस्त प्रबंध समिति का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विद्यालय परिवार के फूलचन्द सिंह चंदेल, दीपक कुमार, राजीव कश्यप, लतीफ अहमद, वजीर हसन जैदी, संजय त्यागी, महिपाल सिंह, अमर सिंह, त्रिलोक चंद, रजनीश, अनिल, अभय कुमार, दीवान सिंह आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *