नई दिल्ली। DR BHIMRAO AMBEDKAR COLLEGE: डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज में 35वां वार्षिकोत्सव व पुरस्कार वितरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता उपस्थित रहे । छात्रों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आज कॉलेज में आकर अपने छात्र जीवन की पुरानी यादें ताजा हो गईं। वार्षिकोत्सव भविष्य के लक्ष्य तय करने का दिन है। दिल्ली विधान सभा अध्यक्ष ने दिल्ली विश्वविद्यालय की उपलब्धियों और आधुनिकता पर प्रकाश डालते हुए पेपर लेस और सोलर ऊर्जा जैसी तकनीक के उपयोग की सराहना की । उन्होंने कहा कि बदलते समय के साथ विद्यार्थी स्किल एडुकेशन पर ध्यान दें।
सूरीनाम की भारत में राजनयिक विशिष्ट अतिथि सुनैना मोहन ने कहा कि सूरीनाम में भी हिंदी बोली जाती है। वहां हमारे पूर्वज गए थे, जो वहां आज तक भारत की संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा की मनुस्मृति में कहा गया है कि विद्या प्राप्त करें और अपने अस्तित्व की रक्षा करें।
https://pahaltoday.com/pus-khushi-mishra-bags-second-prize-at-international-cyber-crime-conference-2026/
सम्मानित अतिथि इंडिया हैबिटेट सेंटर के निदेशक के जी सुरेश जी ने कहा कि इस कॉलेज का मेरे जीवन में बड़ा महत्व है क्यों कि मैं जीवन का पहला गेस्ट लैक्चर यहां हिंदी पत्रकारिता एवं जंसचार विभाग में दिया था। यहां के विद्यार्थी सौभाग्यशाली है कि डॉ बाबा साहब अम्बेडकर के नाम पर बने कॉलेज में अध्ययन कर रहे हैं। बाबा साहब के संदेशों को विद्यार्थी आत्मसात करें।
DR BHIMRAO AMBEDKAR COLLEGE: सम्मानित अतिथि यूजीसी के संयुक्त सचिव जी एस चौहान जी ने कहा कि आज मैं जिस स्थान पर हूँ उसके पीछे अम्बेडकर कॉलेज का बड़ा योगदान है। यह कॉलेज ऊर्जावान कॉलेज है। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन प्रो. रणजित बोहरा जी ने कहा कि हमारे यहां के विद्यार्थी अनेक क्षेत्रों में सक्रिय हैं। उन्होंने सभी पुरस्कृत विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।
READ MORE https://pahaltoday.com/pus-khushi-mishra-bags-second-prize-at-international-cyber-crime-conference-2026/
कॉलेज के ट्रेजरार प्रो. कुलदीप गोजरा जी ने कहा कि आज हमारी बुनियाद निर्माण का दिन है। कालेज के प्रिंसिपल प्रो. सदानन्द प्रसाद ने इस अवसर पर वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। कॉलेज द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में दिए गए महत्वपूर्ण योगदान की सराहना की। इस महत्वपूर्ण समारोह का संचालन हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की प्रो. शशि रानी जी ने किया।