ललितपुर। श्री वाहुवलिनगर में तीर्थ चक्रवर्ती निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज ने धर्मसभा को सम्बोधित करते हुए दान की महिमा बताई और कहा धर्म और जिनमंदिर के निर्माण में किया गया दान सर्वश्रेष्ठ है उन्होने कहा दान को उत्साह के साथ देना चाहिए जितना देते है उसका फल कईगुना मिलता है।आज प्रातःकाल मुनि श्री का अभिनंदनोदय तीर्थ से बाहुवलिनगर की के लिए पदार्पण हुआ जहां मुनि श्री की श्रावकों ने गाजे बाजे के साथ जयजयकारों के मध्य अगुवाई की।जिसमें आदिनाथ सेवा संघ वाहवलिनगर का दिव्यघोष और ध्वजा लिए हुए नवयुवक आकर्षण का केन्द्र रहे। वाहुवलिनगर में मुनि श्री का श्रावकों ने द्वारे द्वारे पादप्रक्षालन किया। मुनि श्री के मुखारविन्द से शान्तिधारा का श्रावकों ने पुण्याजन किया। जैन मिलन महिला मण्डल ने संगीतमय पूजन कर अर्घ समर्पित किए। इस मौके पर मुनि श्री के ससंघ सानिध्य में मंदिर जीर्णोद्धार के लिए समाज संकल्पित हुई और पुर्णाजक पारिवार अशोक जैन अर्पित जैन शिवाजी मातोश्री परिवार ने आधारशिला रखते हुए मुनि श्री से आर्शीवाद ग्रहण किया। धर्मसभा का संचालन महामंत्री आकाश जैन एवी गैस द्वारा किया गया। अभिनंदनोदय तीर्थ में मुनि श्री के सानिध्य में नवीन वेदिका पर विराजित रजतमयी प्रतिमाओं का अभिषेक का पुण्यार्जन विनोद कुमार देवेन्द्र कामरा परिवार द्वारा किया गया। मुनि श्री सुधासागर महाराज की आहरचर्या का पुर्याजन संदीप जैन अलंकार ज्वैलर्स परिवार को मिला।इस मौके पर प्रमुख रूप से नगरपालिका अध्यक्ष सोनाली जैन अभिलाषा, जैन पंचायत के अध्यक्ष डॉ० अक्षय टडैया, महामंत्री आकाश जैन, संयोजक सनत जैन खजुरिया, मंदिर प्रबंधक मोदी पंकज जैन, अशोक दैलवारा, विकास जैन सौरई, अभय जैन कैलगुवा धार्मिक अयोजन संयोजक प्रतीक इमलिया, राकेश जैन रिंकू, श्रेष्ठी शीलचंद अनौरा, मुन्ना लाल जैन सैदपुर, अनिल जैन अंचल, नरेन्द्र जैन छोटे पहलवान, राजेन्द्र जैन थनवारा, अक्षय अलया मीडिया प्रभारी, संजय रसिया, जीवन जैन मिर्चवारा, नरेन्द्र कडंकी, संजीव सौरया, अभिषेक ककडारी, आदि मौजूद रहे। सायंकाल जिज्ञासा समाधान कार्यक्रम आलोक जैन शास्त्री के संयोजन में सम्पन्न हुआ जिसमें अनेकों श्रवकों ने अपनी शंकाओं का समाधान निर्यापक श्रमण मुनि श्री सुधासागर महाराज द्वारा पाया।