दस्तावेज लेखकों ने सातवें दिन भी दिया धरना

बेहट। पेपरलेस ई रजिस्ट्री के विरोध स्वरूप बेहट के अधिवक्ताओ, दस्तावेज लेखकों, टंकनकर्ताओ नें कार्य बहिष्कार करते हुए सातवे दिन भी जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान धरने पर पहुँचे बेहट विधायक उमर अली खान नें पेपरलेस आदेश को वकीलों के हितो पर कुठाराघात बताते हुए उनकी आवाज को विधानसभा तक पहुंचाने की घोषणा की गुरुवार के धरना प्रदर्शन मे ठा प्रदीप, लोकेश राणा, अध्यक्ष संजय चैहान, जगदीप सिंह, मो आरिफ, नरेंद्र सैनी, बार के प्रवक्ता अखिलेश कौशिश, राजीव गुप्ता, श्याम सिंह काम्बोज, दीपक अग्रवाल, पहल सिंह, महबूब अली, देवेंद्र राणा, बंशी लाल, मेघराज सिंह, नीरू कुमार आदि अधिवक्ताओ के अलावा सपा के रागिब अली, किरण पाल राणा, फरहान अली आदि नें भी सम्बोधित किया धरने पर सैम, सैफ, आशु, ललित, मनोज गुप्ता, महेन्द्र सैनी, अजीत सिंह, संजय काम्बोज, राजकुमार काम्बोज, रविंद्र राणा, अविनाश कुमार, सुनील सैनी, रिखी राणा, रिजवान अहमद, अमित, धूमसिंह आदि अधिवक्ता, दस्तावेज लेखक, टंकण कर्ता की उपस्थिति उल्लेखनीय रही। अध्यक्षता डीड राइटर संघ के अध्यक्ष  राजपाल कश्यप व संचालन बार संघ के महासचिव जगदीश प्रसाद नें किया।read more:https://pahaltoday.com/census-of-india-will-be-digital-in-2027-in-bhadohi/ गौरतलब है की ये लोग करीब एक सप्ताह से पेपरलेस ई रजिस्ट्री का विरोध कर रहे हंै जिसमे तहसील परिसर से बाहर सेंटर बनाकर रजिस्ट्री ऑनलाइन कराये जाने का आदेश राज्य सरकार नें दिया है। इस विरोध प्रदर्शन से करोड़ो के राजस्व का नुकसान सरकार का हो चुका है किन्तु अभी तक सरकार का कोई अगला रुख मामले मे सामने नही आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *