सीएचसी पसगवां में डॉक्टर पर अभद्रता और रुपये मांगने का आरोप, जांच की निष्पक्षता पर भी उठे सवाल

लखीमपुर । खीरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पसगवां बीते दिनों दिनाँक 18/052026 को एक मामला सामने आया था जिसकी मीडिया के माध्यम से खबर वायरल हुई थी और जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायतें भी की गई हैं क्या था पूरा मामला सीएचसी में तैनात डॉ. शादाब और नर्स सीमा पर एक मरीज के साथ अभद्र व्यवहार करने और ब्लड प्रेशर (बीपी) मापने के नाम पर 50 रुपये मांगने का आरोप लगाया गया था। आरोप है कि जब मरीज ने रुपये देने पर आपत्ति जताई तो विवाद बढ़ गया था और डॉक्टर शादाब ने गुस्से में मरीज का पर्चा फेंक दिया। घटना के बाद मरीज और उसके परिजनों में नाराजगी फैल गई।मामला सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से निष्पक्ष जांच कर दोषी पाए जाने पर कड़ी कार्रवाई की मांग की थी। वहीं क्षेत्र में यह चर्चा भी है कि सीएचसी अधीक्षक ने मामले में डॉक्टर शादाब का बचाव किया, जिससे जांच की निष्पक्षता पर सवाल उठने लगे हैं।हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और न ही स्वास्थ्य विभाग की ओर से जांच रिपोर्ट सार्वजनिक की गई है।स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकारी अस्पतालों में मरीजों के साथ सम्मानजनक व्यवहार होना चाहिए। यदि जांच में लगाए गए आरोप सही साबित होते हैं, तो यह न केवल अस्पताल की कार्यप्रणाली बल्कि स्वास्थ्य विभाग की जवाबदेही पर भी गंभीर प्रश्नचिह्न लगाएगा।read more:https://pahaltoday.com/the-person-who-complained-about-the-kidney-issue-is-now-being-investigated-for-cyber-fraud/अब सभी की निगाहें स्वास्थ्य विभाग की जांच पर टिकी हैं। लोगों का कहना है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमों के अनुसार सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में मरीजों के साथ इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *