सतर्कता समिति की बैठक में डीएम सख्त, ई-केवाईसी व लंबित आवेदनों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश

रजत श्रीवास्तव –गाजीपुर – जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय सतर्कता समिति की बैठक राइफल क्लब, गाजीपुर में आयोजित हुई, जिसमें खाद्यान्न वितरण, ई-केवाईसी प्रगति, उचित दर दुकानों की स्थिति और गैस आपूर्ति की समीक्षा की गई।बैठक में बताया गया कि अपात्र, मृतक और विस्थापित लाभार्थियों के नाम हटने से नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में कई स्थान रिक्त हो गए हैं, जबकि एसएसडीजी के माध्यम से प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों की लंबित संख्या भी मौजूद है। इस पर जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारियों और पूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिया कि लंबित आवेदनों की जांच खंड विकास अधिकारियों के माध्यम से कराकर शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करें।वितरण की समीक्षा में रेवतीपुर, भदौरा, जमानियां और भांवरकोल ब्लॉकों में पिछले तीन माह से औसत से कम खाद्यान्न वितरण सामने आया। इन क्षेत्रों में ई-केवाईसी का प्रतिशत भी सबसे कम पाया गया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि अनुपस्थित या अपात्र लाभार्थियों को सत्यापन के बाद सूची से हटाया जाए, जिससे ई-केवाईसी और वितरण व्यवस्था में सुधार हो सके तथा नए पात्र लाभार्थियों को जोड़ा जा सके।उचित दर दुकानों की समीक्षा में सामने आया कि जनपद में दो दुकानें करीब एक वर्ष से रिक्त हैं। इस पर उपजिलाधिकारी जखनियां को निर्देशित किया गया कि संबंधित ग्रामसभाओं में प्रस्ताव पारित कराकर नियुक्ति प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण कराएं। अन्य उपजिलाधिकारियों को भी रिक्त दुकानों की नियुक्ति नियमानुसार कराने के निर्देश दिए गए।read more:https://pahaltoday.com/star-hospital-is-proving-to-be-a-boon-for-poor-and-helpless-patients/ मार्च 2026 में की गई 134 जांचों में 7 स्थानों पर एलपीजी गैस की कालाबाजारी पाई गई, जिस पर 9 व्यक्तियों के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत एफआईआर दर्ज की गई। एक विक्रेता पर भी कार्रवाई हुई, जबकि 2 दुकानों का अनुबंध निलंबित और 5 दुकानों का अनुबंध निरस्त किया गया। जांच के दौरान 2,99,459 रुपये मूल्य के घरेलू और व्यावसायिक गैस सिलेंडर जब्त किए गए।अन्नपूर्णा भवनों की समीक्षा में जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि जहां भवन बन चुके हैं, वहां सभी आवश्यक प्रक्रियाएं पूर्ण कर ई-पॉस मशीन संचालन शुरू कराया जाए और भवनों को खाद्य एवं रसद विभाग के नाम हस्तांतरित किया जाए। साथ ही वित्तीय वर्ष 2026-27 में प्रस्तावित 200 नए अन्नपूर्णा भवनों के लिए तीन दिन के भीतर चिन्हांकन कर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि 09 अप्रैल 2026 को जनपद में 1233 केएल पेट्रोल और 1499 केएल डीजल उपलब्ध है। 08 अप्रैल को 216 केएल पेट्रोल और 452 केएल डीजल की बिक्री हुई। घरेलू गैस सिलेंडर का स्टॉक 24075 है, जबकि 08 अप्रैल को 7892 सिलेंडर की बिक्री और 10715 सिलेंडर की बुकिंग हुई। पिछले वर्ष की तुलना में भी आपूर्ति संतुलित पाई गई।ऑयल कंपनियों के अनुसार जनपद में पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की पर्याप्त उपलब्धता बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *