जिलाधिकारी शैलेश कुमार ने दैनिक जनता दर्शन में सुनीं जनसामान्य की समस्याएं

भदोही। जिलाधिकारी शैलेष कुमार ने प्रतिदिन की भांति कलेक्ट्रेट परिसर में आयोजित जनता दर्शन में दूर-दराज के ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ सुना। उन्होंने प्राप्त शिकायतों को संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रेषित करते हुए स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण का समयबद्ध, निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि जनसमस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा। सभी अधिकारी शिकायतों की मौके पर जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ताओं को संतुष्टिपरक समाधान उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें।read more:https://khabarentertainment.in/administration-gears-up-for-kanwar-yatra-divisional-commissioner-issues-strict-directives/जिलाधिकारी ने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देशित किया कि वे प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से 12:00 बजे तक अपने-अपने कार्यालयों में अनिवार्य रूप से बैठकर आमजन की समस्याएं सुनें तथा प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता, पारदर्शिता एवं जवाबदेही सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए तथा प्रत्येक अधिकारी जनता के प्रति अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करें। जनता दर्शन में राजस्व, पुलिस, विकास, विद्युत, पेयजल, पेंशन, आवास, भूमि विवाद सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनके त्वरित एवं प्रभावी निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *