पशु चिकित्सा वाहन को हरी झंडी दिखाकर जिला अधिकारी ने किया रवाना

कविता मीना जिलाधिकारी, द्वारा पशुपालन विभाग हापुड़ द्वारा राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम अन्तर्गत एफ०एम०डी० टीकाकरण (आठवां चरण) के शुभारंभ हेतु टीका-कर्मियों के सचल पशुचिकित्सा वाहन को हरी झंडी दिखाकर कलक्ट्रेट हापुड़ के प्रांगण से रवाना किया गया। अभियान के अन्तर्गत जनपद हापुड़ की 273 ग्राम पंचायतों, समस्त नगरीय क्षेत्र एवं समस्त गौशालाओं में 250000 गौवंशीय एवं महिषवंशीय पशुओं का निःशुल्क टीकाकरण कराया जायेगा। उक्त टीकाकरण अभियान 08 सितम्बर 2026 तक चलेगा। उक्त अभियान अन्तर्गत पशु को खुरपका-मुँहपका रोग से बचाव हेतु टीका लगाया जायेगा जिससे पशु बीमारी से सुरक्षा प्राप्त करेगा व उत्पादन योग्य बना रहेगा।read more :https://khabarentertainment.in/cattle-found-below-standards-and-shortage-of-fodder-observed-during-sdms-surprise-inspection/ टीकाकरण अभियान के अन्तर्गत टीकाकृत पशु का विवरण भारत सरकार के पोर्टल भारत पशुधन एप पर अपलोड किया जायेगा।मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, हापुड़ ने बताया कि जनपद में विकासखण्डवार 25 टीमें टीकाकरण हेतु लगायी गयी है जिनमें पशुचिकित्साधिकारी, पशुधन प्रसार अधिकारी, चतुर्थ श्रेणी कर्मी व प्रशिक्षित टीकाकरण कार्यकर्ता सम्मलित किये गये हैं। जिलाधिकारी महोदया द्वारा सभी कर्मियों को मनोयोग से अभियान को सफल बनाने तथा टीकाकरण कार्य को शत-प्रतिशत पूर्ण करने के निर्देश देते हुए टीमों को रवाना किया गया एवं जनपद के पशुपालकों से अपील की गयी है कि वे अपने पशुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए टीकाकरण अवश्य कराए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *