वाराचवर ब्लॉक पहुंचे जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला, कार्यालय कक्षों का किया लोकार्पण

गाजीपुर । जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने विकास खण्ड वाराचवर पहुंचकर खण्ड विकास अधिकारी कक्ष एवं लिपिक कार्यालय कक्ष का लोकार्पण किया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी आलोक प्रसाद, जिला विकास अधिकारी सुभाष चन्द्र सरोज, खण्ड विकास अधिकारी सीमा कुमारी, ब्लाक प्रमुख ब्रजेन्द्र कुमार सिंह, ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा विकास खण्ड के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।read more:https://pahaltoday.com/indias-future-will-be-in-danger-due-to-repeated-paper-leaks/लोकार्पण के बाद जिलाधिकारी ने विकास खण्ड कार्यालय, सभागार, सामुदायिक शौचालय, सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) कक्ष एवं एनआरएलएम कार्यालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी एवं जिला विकास अधिकारी द्वारा हरिशंकरी पौधरोपण भी किया गया।विकास खण्ड सभागार में आयोजित बैठक में जिलाधिकारी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को शासकीय कार्यों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनगणना-2026 के तहत 22 मई से 20 जून तक प्रगणकों को पूरा सहयोग दिया जाए। साथ ही फार्मर रजिस्ट्री का कार्य शत-प्रतिशत पूरा कराने के निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने वित्तीय वर्ष 2025-26 के लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने तथा वर्ष 2026-27 की नई कार्य योजनाओं को तत्काल प्रारम्भ कराने के निर्देश दिए। हाल ही में आए तूफान से प्रभावित पात्र लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए तहसील से सूची प्राप्त कर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा। आगामी बरसात को देखते हुए ग्राम पंचायतों में नालियों की मरम्मत एवं निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराने के निर्देश दिए गए। इसके अलावा पंचायत भवनों में पुलिस कांस्टेबल के बैठने की व्यवस्था तथा प्रत्येक ग्राम पंचायत में खेल मैदान विकसित कराने पर भी जोर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *