गाजियाबाद। राम मिलन क्रीड़ाधिकारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से अवगत कराया कि क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी, मेरठ के पत्र के अनुपालन में प्रदेश स्तरीय जूनियर बालक वर्ग फुटबाल की निम्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने से पूर्व जनपदीय एवं मण्डलीय ट्रायल्स तथा राज्य स्तरीय प्रतियोगिता की तिथि स्थान / समय का विवरण निम्नवत है :-खेल / प्रतियोतगता का नाम एवं ड्यूटी—प्रदेश स्तरीय समन्वय जूनियर बालक फुटबाल प्रतियोगिता जन्मतिथि 01.01.2011 से 31.12.2012 के मध्य होनी चाहिए। ड्यूटी श्री सुमित यादव, फुटबाल अंशकालिक मानदेय प्रशिक्षकजिला स्तरीय ट्रायल्स की तिथि व स्थान—23 जुलाई, 2026 अपरान्ह 04.00 बजे महामाया स्पोर्ट्स स्टेडियम, गाजियाबाद।मण्डलीय ट्रायल्स की तिथि एवं स्थान—10.00 बजे 25 जुलाई, 2026 प्रातः कैलाश प्रकाश स्पोर्ट्स स्टेडियम, मेरठ।प्रदेशीय प्रतियोगिता आयोजन की तिथि / स्थान—दिनांक 01 से 08 अगस्त, 2026 तक डॉ० भीम राव अम्बेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, मऊ।read more:https://khabarentertainment.in/509-vidyut-sakhis-in-bijnor-receive-thermal-printers-instant-electricity-bill-receipts-will-now-be-available-at-doorsteps/तिभाग करने वाले खिलाडियों को अपना आधार कार्ड एवं नगर निगम द्वारा जन्म प्रमाण-पत्र, मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा प्रदत्त आयु एवं चिकित्सकीय प्रमाण-पत्र, शैक्षणिक संस्थान द्वारा प्रदत्त जन्म प्रमाण-पत्र की छायाप्रति साथ लाना अनिवार्य है, जिस पर सत्यापित जन्मतिथि अंकों व शब्दों में स्पष्ट रूप से अंकित हो तथा पासपोर्ट साइज की फोटो साथ में लाना अनिवार्य होगा, इसके अभाव में टीम को चयन ट्रायल्स/प्रतियोगिता में प्रतिभाग नहीं कराया जायेगा।