प्लॉट पर अवैध कब्जे से, परेशान पीड़ित बुजुर्ग ने दी आत्महत्या की चेतावनी

जनपद गाजियाबाद के मुरादनगर थाना क्षेत्र स्थित शोभापुर निवासी मुरारी लाल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है,जिसमें पीड़ित ने मोदीनगर तहसील प्रशासन और मुरादनगर पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या करने की चेतावनी दी है।​मुरारी लाल का आरोप है कि उनके प्लॉट पर एक व्यक्ति ने अवैध कब्जा कर रखा है। जांच रिपोर्ट आने के बावजूद अधिकारी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।लगातार शिकायतों की अनदेखी से आहत होकर उन्होंने तहसील प्रशासन, संबंधित लेखपाल मोहित और मुरादनगर थाना प्रशासन को अपनी स्थिति का जिम्मेदार ठहराया है।​मुरारी लाल ने चेतावनी दी है कि यदि उन्हें न्याय नहीं मिला तो वह अपनी जान दे देंगे। इस वायरल वीडियो के बाद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं।हालांकि, आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है।अब देखना होगा कि शासन-प्रशासन इस मामले पर क्या कदम उठाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *