बच्चे पर पानी फेंकने को लेकर विवाद,पड़ोसियों ने महिला को पीटा, जान से मारने की धमकी;

गोरखपुर के बड़हलगंज में पड़ोसियों ने एक महिला के साथ मारपीट की और उसे जान से मारने की धमकी दी। यह घटना बच्चे पर पानी फेंकने के विवाद के बाद हुई। पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।ग्राम नेतवार, पोस्ट पटना घाट, थाना बड़हलगंज निवासी रीता देवी पत्नी अंगद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 25 मार्च 2026 की रात लगभग 9 बजे उनका चार वर्षीय बच्चा घर के ओसारे में खेल रहा था। इसी दौरान पड़ोस की अनामिका उर्फ लक्की पुत्री उमेश यादव ने बच्चे पर पानी फेंक दिया और उसका सिर दीवार से भिड़ाने का प्रयास किया।रीता देवी ने जब इस बात का विरोध किया, तो आरोपित पक्ष ने गाली-गलौज शुरू कर दी। आरोप है कि उमेश यादव पुत्र रामानंद ने रीता देवी के बाल पकड़कर उन्हें घसीटा और थप्पड़ व लात-घूंसों से मारपीट की। उन्हें जान से मार देने की धमकी भी दी गई।तहरीर में यह भी बताया गया है कि अमलावती देवी पत्नी उमेश यादव ने भी इस दौरान रीता देवी का पैर पकड़ लिया। मारपीट के कारण रीता देवी को आंख, सीने, पीठ और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं।घटना की सूचना डायल 112 पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपित पक्ष तब तक वहां से फरार हो चुका था। थानाध्यक्ष सुनील राय ने बताया कि आरोपियों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 115(2), 315 तथा 351(3) के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *