अनुशासन और प्रयास लाए है उज्ज्वल परिणाम – विद्यालय प्रबंधक गदाधर दुबे

बडहलगंज विकास खंड झुमिला बाजार स्थित एके मेमोरियल एकेडमी का वार्षिक परीक्षाफल हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में घोषित किया गया। जिसमें ग्यारवीं से कक्षा 6 तक का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक गदाधर दुबे ने बच्चों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि यह हमारे लिए गर्व की बात है कि अधिकतर विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट व्यक्तिगत अंकों की श्रृंखला अर्जित की है जो कड़ी मेहनत का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस सत्र में 700 से अधिक छात्रों ने परीक्षा दी जिसमें से 80 प्रतिशत से अधिक छात्रों ने अपने सर्वोच्च विषयों में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त किया। कक्षा 9 की छात्रा वैश्वनी त्रिपाठी और अंशिका यादव ने 95.83 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय प्रधानाचार्या गीता पांडेय ने बताया कि कला, विज्ञान, सामान्य ज्ञान व निबंध प्रतियोगिता के विजयी छात्रों को भी पुरस्कृत किया गया। पुरस्कार प्राप्त करने वाले छात्रों में ग्यारहवीं  यश्वी दुबे, अंशुमान त्रिपाठी छठवीं  कृष्णा दुबे, अनन्या त्रिपाठी आस्था तिवारी सातवीं सोनाली मौर्या,अभिनव दुबे आठवीं अनन्या यादव, ने सर्वोच्च अंक प्राप्त किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से बच्चों को मोटीवेश्नल स्पीच साक्षी फोगाट, रमेश दुबे, जयशंकर दुबे, अविनाश कुमार राय, बलवंत गौड़ अभिषेक मिश्रा, तीर्थराज मिश्रा,अमन सिंह, सिध्देश्वर पांडेय, अर्जुन गुप्ता, शालिनी राय,रश्मि मिश्रा,अरनव तिवारी संतोष तिवारी,सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *