’’आई0टी0एस0 कॉलेज में हनुमान जन्मोत्सव का गरिमामय आयोजन’’

आई0टी0एस0 कॉलेज, मुरादनगर, गाजियाबाद में पूर्व वर्षों की परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर भव्य विशाल भंडारा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर संस्थान के 1500 से अधिक श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।
आई0टी0एस0 – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन, डॉ0 आर0पी0 चड्ढा तथा वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा की प्रेरणा एवं मार्गदर्शन में इस भंडारे का सफलतापूर्वक आयोजन संपन्न हुआ। भंडारे का शुभारम्भ वाईस चेयरमैन, श्री अर्पित चड्ढा द्वारा स्वयं अपने कर-कमलों से प्रसाद वितरण कर किया गया।सम्पूर्ण आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति एवं अनुशासन के साथ सम्पन्न हुआ, जिसमें संस्थान के विद्यार्थियों, अध्यापकों तथा समस्त स्टाफ ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। भंडारे का आयोजन संस्थान के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *