धीरज चैबे रालोद में शामिल, जिला कार्यालय में हुआ जोरदार स्वागत

सोनभद्र। घोरावल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी धीरज चैबे द्वारा राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण करने के बाद मंगलवार को प्रथम जनपद आगमन पर जिला कार्यालय में उनका जोरदार स्वागत किया गया। लखनऊ स्थित रालोद कार्यालय में धीरज चैबे ने पूर्व जिला उपाध्यक्ष अपना दल (एस) पंकज सिंह, पूर्व जिला सचिव परमेश्वर उर्फ रिंकू अग्रहरि, बौद्धिक मंच के पूर्व जिलाध्यक्ष अवधेश सिंह तथा पूर्व जिला महासचिव आजाद राय समेत दर्जनों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष राम आशीष राय के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल की सदस्यता ग्रहण की। इस दौरान जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी, जिला प्रवक्ता मनदीप सिंह एवं भोला नाथ देव मौजूद रहे। जिला कार्यालय पर आयोजित स्वागत समारोह में जिलाध्यक्ष श्रीकांत त्रिपाठी ने कहा कि किसान मसीहा पूर्व प्रधानमंत्री चैधरी चरण सिंह की नीतियों तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चैधरी के कार्यों से प्रभावित होकर बड़ी संख्या में युवा राष्ट्रीय लोकदल से जुड़ रहे हैं।read more:https://khabarentertainment.in/chief-minister-nayab-singh-saini-praised-the-courage-and-contribution-of-women-journalists/प्रदेश सचिव रामसेवक पटेल ने कहा कि चैधरी चरण सिंह एवं चैधरी अजीत सिंह द्वारा किसानों, दलितों और पिछड़ों के हित में किए गए कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का काम रालोद कार्यकर्ता कर रहे हैं। जिला संगठन महासचिव पवन शुक्ला ने कहा कि चैधरी परिवार जाति और धर्म से ऊपर उठकर किसानों एवं गरीबों की आवाज उठाता रहा है, जिससे प्रदेश में रालोद का जनाधार बढ़ रहा है। प्रदेश सचिव युवा विवेक चैबे ने कहा कि प्रदेश की राजनीति में बदलाव की बयार है और युवा व किसान जयंत चैधरी को अपने नेता के रूप में देख रहे हैं। धीरज चैबे ने आभार जताते हुए कहा कि देश का युवा अब जाति-धर्म की राजनीति से ऊपर उठकर शिक्षित और साफ-सुथरी छवि वाले नेतृत्व की तलाश में है, जो उन्हें जयंत चैधरी में दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि सभी साथी मिलकर रालोद को मजबूत करेंगे और आगामी विधानसभा चुनाव में मजबूती से दावेदारी पेश करेंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष अनिल सिंह ने किया। इस मौके पर जिला संगठन महासचिव पवन शुक्ला, जिला महासचिव मुरली चैहान व रोहित सिंह, जिला प्रवक्ता मनदीप सिंह, वरिष्ठ नेता भोले बाबा, किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष ब्रिजनंदन मौर्य, जिला मीडिया प्रभारी विकास पाण्डेय समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *