बहराइच (नानपारा)। आदर्श नगर पालिका परिषद नानपारा में विकास कार्यों को लेकर तेजी देखने को मिल रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना से लेकर सड़क, नाली, पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं पर व्यापक काम हो रहा है। इन्हीं मुद्दों पर दैनिक भास्कर ने नगर पालिका चेयरमैन अब्दुल वहीद से खास बातचीत की—प्रश्न: नगर में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कितने आवास बनाए जा रहे हैं?उत्तर (चेयरमैन अब्दुल वहीद): प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत नगर के सभी 25 वार्डों में करीब 730 आवास स्वीकृत किए गए हैं। इनका निर्माण डूडा के अधिकारियों की निगरानी में तेजी से चल रहा है और कार्य अब अंतिम चरण में है। हमारी कोशिश है कि प्रधानमंत्री की मंशा के अनुरूप हर जरूरतमंद को पक्का घर मिल सके। इसके लिए पात्र लाभार्थियों की सूची लगातार तैयार की जा रही है, ताकि कोई भी वंचित न रह जाए।प्रश्न: नगर में सड़क, नाली और नालों की क्या स्थिति है?उत्तर: बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। सड़कों, नालियों और नालों का निर्माण कार्य जारी है। इसके लिए 50 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि भी स्वीकृत हुई है। बरसात को ध्यान में रखते हुए नालों की सफाई का कार्य शुरू करा दिया गया है। साथ ही मुख्य मार्गों की सफाई दिन में दो बार कराई जा रही है, ताकि शहर साफ-सुथरा रहे।प्रश्न: नागरिकों के लिए स्वच्छ पेयजल की क्या व्यवस्था की गई है?उत्तर: नगर पालिका इस दिशा में भी पूरी तरह सक्रिय है। लगभग सभी वार्डों में वाटर फ्रीजर लगाए गए हैं, जिससे लोगों को शुद्ध और ठंडा पेयजल उपलब्ध हो रहा है। हमारा प्रयास है कि हर वार्ड में पेयजल की सुविधा बेहतर और सुलभ रहे।प्रश्न: नगर की प्रमुख सड़कों और अन्य विकास योजनाओं पर क्या प्रगति है?उत्तर: नगर को जोड़ने वाली दो प्रमुख सड़कों—रानी बाग से मलंगपुरवा और मिरयासी टोला से रेलवे ओवरब्रिज तक—को स्वीकृति मिल चुकी है, जिनमें से एक पर काम भी शुरू हो गया है। इसके अलावा इमामगंज चौराहे से बाईपास तक रोड पटरी का निर्माण कार्य भी शुरू कराया गया है। वहीं कुर्मिन पुरवा चौराहा से मिल तक नाला निर्माण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है, जिसे जल्द स्वीकृति मिलने की उम्मीद है।प्रश्न: नगर के समग्र विकास को लेकर आपकी प्राथमिकता क्या है?उत्तर: हमारी प्राथमिकता है कि सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। आवास, सड़क, सफाई और पेयजल जैसी मूलभूत सुविधाओं को मजबूत बनाकर नानपारा को एक आदर्श नगर के रूप में विकसित करना हमारा लक्ष्य है।read more:https://pahaltoday.com/government-schools-remain-locked-childrens-future-in-नानपारा में जिस तरह से आवास निर्माण, सफाई व्यवस्था, पेयजल सुविधा और सड़कों के विकास पर काम हो रहा है, उससे यह साफ है कि नगर को बुनियादी सुविधाओं के स्तर पर मजबूत बनाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आने वाले समय में इन योजनाओं का सीधा लाभ आम जनता को मिलेगा।