संसद में गूंजी जखनिया स्टेशन के विकास की मांग, मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव पर जोर

गाजीपुर/जखनिया। जखनिया क्षेत्र व रेलवे स्टेशन के समग्र विकास को लेकर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि लगातार सक्रिय हैं। इसी क्रम में भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा द्वारा समय-समय पर उठाए जा रहे मुद्दों को आगे बढ़ाते हुए सांसद डा. संगीता बलवंत ने संसद पटल पर जखनिया स्टेशन के विकास और प्रमुख मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव की मांग मजबूती से उठाई।सांसद ने सदन के माध्यम से कहा कि उत्तर प्रदेश के जनपद गाजीपुर में पूर्वोत्तर रेलवे के गोरखपुर-भटनी रेल मार्ग पर स्थित जखनिया रेलवे स्टेशन क्षेत्रीय दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। यह क्षेत्र परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद तथा महावीर चक्र विजेता शहीद रामउग्रह पांडेय की कर्मभूमि है। साथ ही यहां 500 वर्ष पुराना ऐतिहासिक भुडकुड़ा मठ एवं प्रसिद्ध सिद्ध पीठ हथियाराम मठ स्थित हैं, जहां देशभर से श्रद्धालुओं का आवागमन बना रहता है।उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का भी इस क्षेत्र में आगमन होता रहता है, जिससे इसकी महत्ता और बढ़ जाती है। ऐसे में जखनिया स्टेशन पर यात्री सुविधाओं का विस्तार अत्यंत आवश्यक है।डा. बलवंत ने ट्रेन संख्या 22539/22540 मऊ-आनंद विहार एक्सप्रेस तथा 19489/19490 गोरखपुर-अहमदाबाद एक्सप्रेस के जखनिया स्टेशन पर ठहराव की मांग की। इसके अलावा स्टेशन पर निर्माण कार्य के दौरान हटाए गए प्लेटफार्म के पुनर्निर्माण, प्लेटफार्म पर पीपी शेल्टर की संख्या बढ़ाने, सुलभ शौचालय युक्त यात्री प्रतीक्षालय के निर्माण, कोच डिस्प्ले बोर्ड लगाने तथा उत्तर केबिन के पास रेलवे अंडरपास के निर्माण की भी मांग रखी।साथ ही स्टेशन परिसर की जर्जर सड़कों के नवनिर्माण और आए दिन लगने वाले जाम से निजात दिलाने पर भी जोर दिया गया।इस पहल से जखनिया क्षेत्र की जनता में उत्साह देखने को मिल रहा है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सांसद के प्रति आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि जल्द ही जखनिया स्टेशन का कायाकल्प होगा तथा मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों का ठहराव सुनिश्चित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *