दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने मुंबई से दो संदिग्धों को किया गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। कुछ अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया है।पुलिस ने बताया कि मुंबई में पकड़े गए दोनों संदिग्ध आईएस मॉड्यूल का हिस्सा थे, जो रिमोट-कंट्रोल्ड खिलौना कारों में बम लगाकर हमले करने की योजना बना रहे थे। तलाशी में उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री मिली है जिसमें संवेदनशील साहित्य और चैट शामिल हैं। कुर्ला और पास के खडावली इलाकों में छापेमारी के बाद मोसाब और हमद को गिरफ्तार किया है। यह अभियान महाराष्ट्र एटीएस के साथ मिलकर चलाया गया था। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आरोपी मिशन खिलाफत और सोल्जर्स ऑफ जिहाद नामक कट्टरपंथी ऑनलाइन समूहों में शामिल हो गए थे। जांच में संदिग्धों और अबू हुफैजा के बीच संबंधों का खुलासा हुआ है। अबू हुफैजा आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ा था, जो टेलीग्राम और अन्य ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर इस्लामिक स्टेट के रिक्रूटर के रूप में काम करता है।read more:https://khabarentertainment.in/101-mobile-phones-recovered-under-operation-muskaan-in-unnao-phones-worth-over-rs-22-lakh-returned-to-owners/  वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमें जानकारी मिली थी कि कुर्ला, शिवाजी नगर और गोवंडी इलाकों के कुछ युवक बैन आतंकी संगठनों के संपर्क में थे। कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करते हुए, हमारी टीमों ने शनिवार-रविवार को तीन लोगों के घरों पर तलाशी ली। उनसे पूछताछ की गई है, और उनके मोबाइल फोन और इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त कर लिए हैं। इस कार्रवाई के बाद कई अन्य लोग भी सुरक्षा एजेंसियों की निगरानी में आ गए, क्योंकि एजेंसियों ने मुंबई में चार से पांच ऐसे नाबालिगों की पहचान की है, जो आईएस के दुष्प्रचार से प्रभावित हैं। दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। केंद्र और राज्य की एजेंसियां इस नेटवर्क को खत्म करने और इस मॉड्यूल से जुड़े अन्य सुरागों का पता लगाने के लिए मिलकर काम कर रही हैं। पुलिस ने बताया कि अब प्रयासों का मुख्य केंद्र उन हैंडलर्स की पहचान करना और पूरे देश में किसी भी संभावित स्लीपर गतिविधि को रोकना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *